बंगलिनिया के बाद पाखी हेगड़े का नया गाना ‘करेजवा में गोली लागे’ रिलीज होते ही हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस पाखी हेगड़े का जब भी कोई गाना लेकर आती हैं तो उनके फैंस व ऑडियंस हाथों हाथ लेते हैं। जब भी कुछ करती हैं वह काफी अलग करती हैं, जिसे हर कोई पसंद करता है। जी हाँ! करोड़ो दिलों की धड़कन पाखी हेगड़े सुपर डुपर हिट गाना ‘बंगलिनिया’ की अपार सफलता के बाद नया भोजपुरी सांग ‘करेजवा में गोली लागे’ एक्शन पावर स्टार पृथ्वी तिवारी के साथ लेकर आई हैं। इस म्यूजिक वीडियो को टेकमी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। यह सांग रिलीज के साथ ही खूब वायरल हो रहा है और देखते ही देखते इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में हुश्न और अदा का जलवा बिखेरते हुए पाखी हेगड़े एक्टर पृथ्वी तिवारी के साथ कमाल की केमेस्ट्री जमाया है। जो उनके फैंस और भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है। इस गाने में पाखी हेगड़े ने गजब का परफॉर्म किया है, साथ ही उनका ग्लैमरस और खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। उनका बेहतरीन डांसिंग मूव्स देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

पाखी हेगड़े और पृथ्वी तिवारी के शानदार अभिनय से सजा यह भोजपुरी गाना ‘करेजवा में गोली लागे’ के निर्माता सोमित जेना हैं। इस गाने को सिंगर नेहा राज ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। इस गीत को गीतकार सुनील राजा ने लिखा है, जिसे संगीतकार अविचल साहनी ने मधुर संगीत से सजाया है। डीओपी मुकेश, राहुल यादव (रॉक्सी), एडीटर आदी, कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा, सहायक कोरियोग्राफर शनि यादव, वीडियो निर्देशक लक्की विश्वकर्मा हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन टीटीएफ प्रोडक्शंस ने किया है। प्रोडक्शन हेड आकाश विश्वकर्मा हैं।

बंगलिनिया के बाद पाखी हेगड़े का नया गाना ‘करेजवा में गोली लागे’ रिलीज होते ही हुआ वायरल

आकाश यादव और संचिता बनर्जी वीडियो सांग ‘चोरी से मिले आईल बानी घर से’ हुआ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर अदाकारा संचिता बनर्जी और हैंडसम हंक आकाश यादव का पहला म्यूजिकल वीडियो सॉन्ग ‘बढ़िया लागेलू’ की अपार सफलता के बाद दूसरा नया वीडियो सांग ‘चोरी से मिले आईल बानी घर से’ रिलीज हो गया है। इस क्यूट जोड़ी का नए साल में एक और नया धमाकेदार भोजपुरी सांग ‘चोरी से मिले आईल बानी घर से’ को पुन्नी इंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे बहुत प्यार मिल रहा है।

पुन्नी मनोरंजन प्रस्तुत इस भोजपुरी सांग में संचिता बनर्जी और आकाश यादव नजर आ रहे हैं। इस गाने को सिंगर शिवानी सिंह और आकाश यादव ने गाया है। इस गीत के गीतकार एवं संगीतकार अंसार हुसैन हैं। निर्मात्री पूनम यादव हैं। निर्देशक चिराग दत्ता कश्यप, डीओपी अली शैल, कोरियोग्राफर सुदामा मिंज हैं।

यह वीडियो सांग प्रेमी प्रेमिका के बीच की केमिस्ट्री पर बनाया गया है, जिसमें दर्शाया गया है कि अपने प्रेमी से मिलने के लिए प्रेमिका अपने घर से चोरी छुपे आती है और यह बात अपने प्रेमी से बताती है। प्यार मोहब्बत से भरपूर यह गाना बहुत ही मजेदार है, जोकि देखने और सुनने में बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत ही साफ-सुथरा गाना बनाया गया है ,जिसे बेहिचक हर कोई देख सकता है। इस गाने का फिल्मांकन बहुत ही प्यारा किया गया है। इस गाने का बोल बहुत ही सरल है, जोकि आसानी से जुबान पर चढ़ जाता है। संगीत बहुत ही मधुर बनाया गया है जो सुनने में बहुत ही कर्णप्रिय लग रहा है। एक बार फिर संचिता बनर्जी और आकाश यादव की हिट जोड़ी में आया यह वीडियो सांग ‘चोरी से मिले आईल बानी घर से’ खूब धमाल मचा रहा है और सबको पसंद आ रहा है।

आकाश यादव और संचिता बनर्जी वीडियो सांग ‘चोरी से मिले आईल बानी घर से’ हुआ रिलीज