THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Actress Amrapali Dubey’s Birthday Celebrated In Mumbai

आम्रपाली दुबे के जन्मदिन पर झूमे सितारे

भोजपुरी फिल्मों की सुपर हिट अदाकारा आम्रपाली दुबे का जन्मदिन मुम्बई के एक लाउंज में धूमधाम से मनाया गया । भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भुज में शूट कर रही आम्रपाली दुबे के लिए इस सरप्राइज़ बर्थडे का आयोजन किया था । जुहू के शी शा लाउंज में मेगा स्टार रवि किशन ,  विनय आनंद, विक्रांत सिंह राजपूत, प्रवेश लाल यादव , आदित्य ओझा , हॉट केक अंजना सिंह, ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा सहित भोजपुरी फिल्म जगत से जुड़े लोगो की मौजूदगी में आम्रपाली दुबे ने  अपने जन्मदिन का केक काटा । आम्रपाली दुबे के जन्मदिन में हिस्सा लेने उनके माता पिता ख़ास तौर पर गोरखपुर से आये थे । उल्लेखनीय है कि  आम्रपाली दुबे का इस साल का जन्मदिन ख़ास रहा है । जन्मदिन वाले ही दिन उनकी फिल्म मोकामा ज़ीरो किलोमीटर के दो गानो ने यु ट्यूब पर एक करोड़ लोगो द्वारा देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया है ।

 

आम्रपाली दुबे ने अपने साथी कलाकारों सहित निर्माता अभय सिन्हा, आलोक कुमार, अनंजय रघुराज, विकास कुमार, राहुल खान , रत्नाकर कुमार , धीरज सिंह , मधुवेंद्र राय सहित जन्मदिन में शामिल हुए सभी लोगो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बदौलत ही उनका जन्मदिन यादगार बन गया । देर रात तक चली इस पार्टी में सबने लुत्फ़ उठाया ।  Akhelesh Singh PRO