THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Hai Ishq Kabool Bhojpuri Films Muhurat Held In Mumbai

भोजपुरी फ़िल्म ”है इश्क कुबूल” का शानदार मुहुर्त।

फ़िल्मी दुनिया मे इश्क़, प्यार और मोहब्बत वाले टाइटल पर कई फ़िल्मे बनती रही है। अब आप एक नए टाइटल को देखें “है इश्क़ कुबूल”. यह एक आनेवाली भोजपुरी फ़िल्म का नाम है जिसका मुहूर्त पिछले दिनों मुम्बई के अंधेरी में स्थित व्यंजन बैंक्वेट हॉल में बहुत धूम धाम से हुआ। निर्माता पंकज यादव की इस रोमांटिक थ्रिलर को निर्देशन करेंगे सूरज गिरी। फ़िल्म के लेखक साजिद शमशेर और संगीतकार ओम झा है। फ़िल्म के लाइन प्रोड्यूसर अमरजीत सोनिया चौधरी हैं।

फ़िल्म जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली इस फ़िल्म में चन्दनराज कुमार( चंदू ), निधि झा, उमेश सिंह, मनोज टाईगर, जेपी सिंह और बृजेश त्रिपाठी नज़र आएंगे।

मुहूर्त के द्वारान फ़िल्म ‘है इश्क़ कुबूल’ का पोस्टर बड़ा आकर्षक लग रहा है जिसमे हीरो बड़े इंटेंस मूड में एक बंदूक लिए खड़ा है वही हीरो के पीछे हीरोइन दिख रही है। इश्क के लिए होने वाली लड़ाई की कहानी प्रतीत हो रही है।

———–Akhlesh Singh (PRO)