THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Virus Bhojpuri & Telgu Films Shooting Starts In Hyderabad

अशी तिवारी की वायरस की शूटिंग शुरू,  भोजपुरी और तेलगु में एक साथ किया जा रहा है निर्माण

अपनी धुन के पक्के, हमेशा कुछ नया क्रिएशन करने को आतुर अशी तिवारी बतौर हीरो इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू किये हैं। जी हाँ, शक्ति फिल्म्स इंडस्ट्रीज के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म वायरस की शूटिंग  हैदराबाद के रमणीय लोकेशनों पर जोर शोर से किया जा रहा है, जिसे एक साथ दो भाषा भोजपुरी और तेलगु में बनाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर उच्च तकनीकी के साथ महँगे बजट की फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। यह फिल्म दर्शकों के लिए ताजगी से भरपूर फुल एंटेरटेनिंग होगी। इस फिल्म में हैंडसम पर्सनालिटी के धनी अशी तिवारी एवं भोजपुरिया सनी लियोन सनी सिंह की रोमांचक जोड़ी हैरतअंगेज कारनामें दिखाने वाली है।

  

फिल्म के लेखक निर्देशक अंगद ओझा हैं। गीतकार व संगीतकार संतोष पुरी हैं। छायांकन साबिर, नृत्य प्रसून यादव का है। मुख्य कलाकार अशी तिवारी, कृष्णा यादव, सनी सिंह, दीपक भाटिया, बालेश्वर सिंह, माया यादव, प्राची कुंदन, सीपी भट्ट, अनुपम मिश्रा, संजीव सिंह, रोहित सिंह, पंकज सिंह आदि हैं।

—–Ramchandra Yadav(PRO)