THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Double Celebration Krina Success Party & Parth Singh Chauhan Birthday Celebrated In Mumbai

एक साथ दो जशन।

क्रिना कि अपार सफलता एवं अभिनेता पार्थ सिंह चौहान का 14वाँ जन्म दिन मुम्बई के फॉर्च्यून होटल में धूम धाम से मनाया गया।

मुम्बई के आईटीसी फॉर्च्यून होटल में पिछले दिनों फ़िल्म क्रिना की शानदार सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया जहां फ़िल्म के कलाकारों सहित मूवी से जुड़े तमाम लोग मौजूद थे। इस अवसर पर फ़िल्म के लीड एक्टर पार्थ सिंह चौहान का 14वाँ जन्मदिन भी धूम धाम से  मनाया गया। आपको बता दें कि स्वर्गीय इंदर कुमार, दीपशिखा, सुदेश बेरी, शहबाज खान, सुधा चंद्रन, पार्थ सिंह चौहान और तुनिषा शर्मा के अभिनय से सजी फ़िल्म क्रिना ने बॉक्स,ऑफिस पर जबरदस्त सफलता पाई है। नवोदित अभिनेता पार्थ सिंह चौहान  के  अभिनये को दर्शकों ने खूब सराहा जिसकी बदौलत फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर सफ़ल हुई। क्रिटिक्स का ये मानना है  की  अभिनेता पार्थ सिंह चौहान फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए हीरा साबित होगा। क्रीना फ़िल्म की टीम के लिए यह एक बड़ा अचिवमेंट है।

  

निर्माता हरविंद सिंह चौहान और निर्देशक श्यामल के मिश्रा ने  क्रिना के द्वारा कुछ नया प्रयोग किया और उसे  साथ दर्शकों ने भी  बहुत सराहा है इस फिल्म में हालाँकि स्वर्गीय इंदर कुमार, दीपशिखा, सुदेश बेरी, शहबाज खान, सुधा चंद्रन जैसे इडस्ट्री के कई वरिष्ठ कलाकार हैं मगर नायक एक नया लड़का है।जो फिल्म का मेन  हीरो है।क्रीना का नायक पार्थ सिंह चौहान है, जिसने इतनी छोटी सी उम्र में अपनी प्रतिभा के जलवे दिखा दिए हैं.

पार्थ फिल्म्स् इंटरनेशनल के बैनर तले बनी यह हिन्दी मूवी “क्रीना” एक नये विषय को लेकर और युवाओं को प्रेरित करती एक सोशल फिल्म है जो सामाजिक चेतना जगाती है।

https://youtu.be/VWICimaNWHc

संगीतकार दिलीप सेन ने लंबे अर्से बाद इस फिल्म में संगीत दिया है।फ़िल्म क्रिना को बेहद पसन्द किया जा रहा है क्योंकि यह एक एक्शन और सोशल ड्रामा फ़िल्म है, जो दूसरी फिल्मों से हट कर है। नई तकनीकों  के इस्तेमाल की वजह से यह फिल्म बेहद खूबसूरत और असरदार दिखती है।

—-Akhlesh Singh (PRO)