THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Ashwamedh Yagya To Be Performed Announced At General Meeting By Dadashree Foundation

अश्वमेध यज्ञ के आयोजन हेतु महासभा ।

अश्वमेध यज्ञ का आयोजन चक्रवर्ती सम्राट किया करते थे। लेकिन, आज प्रजातंत्र के युग में भी यह संभव है और ऐसा किया भी जा रहा है। इस महायज्ञ के आयोजन की घोषणा हो चुकी है। गत दिन के. सी. कॉलेज ऑडिटोरियम, चर्चगेट में एक महासभा में इस महायज्ञ की घोषणा की गई।

  

दादाश्री फाऊंडेशन द्वारा संचालित इस महासभा में हास्य लेखक साईराम दवे की उपस्थिति में यह पावन घोषणा की गयी, महायज्ञ के विषय में जानकारी दी गई, इसका औचित्य बताया गया। यह महायज्ञ का गुजरात अवस्थित वलसाड़ के रोला रोड में दादाजी फाऊंडेशन स्थल पर अगले वर्ष १४ मार्च को शुभारंभ होगा। ठीक ४८ घंटे पश्चात १६ मार्च को प्रातः ११ बज कर २५ मिनट पर पूर्णाहुति होगी। महासभा के सह आयोजक एम्पल मिशन (डॉ. अनिल काशी मुरारका) और पंचवटी आयुर्वेदिक केन्द्र (प्रकाश कावथेकर) थे।

—–Akhlesh Singh(PRO)