THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Sapne Sajan Ke Lavish Muhurat Held In Mumbai

सपने साजन के का भव्य मुहूर्त संपन्न

हर किसी का अपना एक सपना होता है, उसे साकार करने के लिए लोग बहुत कुछ कर गुजरते हैं। इसी बात को लेकर भोजपुरी फिल्म सपने साजन के का पिछले दिनों भव्य मुहूर्त किया गया। साउंड प्लस स्टूडियो के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म के निर्माता आर एन चौधरी व सुरेश पाल हैं। निर्देशक मनोज भास्कर हैं। इस फिल्म में मनोज पांडेय जहां रफ एन्ड टफ लुक में दर्शकों के बीच खूब धमाल मचायेंगे, वहीं कल्पना शाह खूबसूरत अदाओं का जलवा बिखेरने वाली हैं। अभिनेता मनीष दूबे बतौर हीरो अपना जौहर दिखायेंगे।

 

सह निर्माता रवीन्द्र यादव हैं। लेखक एबी मोहन रजक हैं। गीतकार श्याम जी श्याम, अशोक सिन्हा तथा संगीतकार अभिषेक पांडेय हैं। छायांकन विकास पांडेय व बबलू राजभर, नृत्य दिनेश कुमार, मारधाड़ प्रदीप खड़का, कला गोविन्द  ठाकुर का है। प्रोडक्शन मैनेजर ज्ञान विश्वकर्मा व लल्लन चौहान हैं। मुख्य मनोज पांडेय, कल्पना शाह, मनीष दूबे, पूजा भास्कर, प्रिया पांडेय, गोपाल राय, शकीला मजीद, सीपी भट्ट, बाल गोविन्द बंजारा, राम यादव आदि हैं। इस फिल्म का गीत-संगीत बहुत ही कर्णप्रिय व मधुर है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।