THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Tum Jaan Ho Meri Video Song Of Hiroo Thadani – Manisha Jain – Rahul Sharma

हीरू थडानी की तुम जान हो मेरी ।

प्रतिभा किसी उम्र या पेशे की मोहताज नहीं होती और कला का कोई बंधन नहीं होता है इसी को चरितार्थ किया है मुंबई के उद्धयोगपति हीरू थडानी ने जिन्होंने लगभग साठ साल की उम्र में एक ऐसा रोमांटिक गाना गया है जो रिलीज़ होते ही पॉप्युलर हो गया है । तुम जान हो मेरी नाम के इस गाने को रिलीज़ किया है जी म्यूज़िक ने । रोलिंग पंडा एंटर्टेन्मेंट के बैनर तले बनी इस गाने के विडीओ डायरेक्टर हैं रूप , लिखा है अरविंद झा ने जबकि संगीतकार हैं अरविंद और लूटॉन ।

आपको बता दें की तुम जान हो मेरी को विधिवत रूप से मीडिया के समक्ष लॉंच किया गया । गाने की शूटिंग ख़ूबसूरत लोकेशन पर की गई है जिसमें  खुद हीरू थडानी के अलावा मनीषा जैन और राहुल शर्मा   नज़र आ रहे हैं । आपको बता दें की हीरू थडानी एबी सी केमिकल के फ़ाउंडर हैं , जो पिछले 34 साल से देश विदेश में अपना व्यापार संचालित करते हैं ।

उन्होंने बताया की गाने की प्रेरणा श्रोत उनकी स्वर्गीय पत्नी है । गाने की सफलता से  उत्साहित हीरू थडानी जल्द ही अपना दूसरा रोमांटिक सॉन्ग गाने वाले हैं ।

—-Akhlesh Dingh (PRO)