THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Motu Patloo’s maker – writer and film director Harvinder Mankad will make special guests of – Kaun Banega Kalakar

मोटू पतलू के रचियेता ,राइटर और फिल्म डायरेक्टर हरविंदर मांकड़ बनेगे “कौन बनेगा कलाकार “के विशेष अतिथि
“एक पहचान “ संस्था की संचालक ऋतू वैष्णव के शानदार शो “ कौन बनेगा कलाकार “ की आजकल लेक सिटी उदयपुर धूम मची हुई है . बच्चो के अंदर छिपे हुनर को एक प्लेटफार्म देने के लिए यह शो अपने आप में एक मिसाल है .उदयपुर सिटी में बेहद उत्साह और रोमांच इसलिए भी है की इसके ग्रैंड फिनाले पर देश के जाने माने राइटर और बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर हरविंदर मांकड़ आकर जितने वाले बच्चो को पुरूस्कार देंगे .

 

हरविंदर मांकड़ फ़िल्मी के इलावा एक कार्टूनिस्ट भी हैं . दुनिया के सबसे जयादा देखे जाने वाले  कार्टून मोटू  पतलू  के क्रियेटर ,राइटर और कार्टूनिस्ट भी वही हैं. “कौन बनेगा कलाकार “ का ग्रैंड फिनाले 21 जून को उदयपुर में होने जा रहा है .