THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Ambadas Pawar And Angelina Pair In Hindi Film Banjaraa

फिल्म “बंजारा” में अंबादास पवार और एंजिलिना की जोड़ी

फिल्मों के टाइटल इन दिनों काफी आकर्षक रखे जा रहे हैं, अब जल्द ही एक फिल्म आ रही है जिसका नाम है “बंजारा”. अंबादास पवार और एंजिलिना के अभिनय से सजी इस फिल्म  की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन अंधेरी मुंबई में किया गया जहां फिल्म के तमाम कलाकार और टेक्नीशियन मौजूद थे। मीडिया की भारी भीड़ के बीच यहां बंजारा फिल्म को लेकर काफी चर्चा हुई।

हिंदी मूवी बंजारा के प्रोड्यूसर हैं अंबादास पवार जबकि इसे चंद्रमा प्रोडकशन के बैनर तले बनाया गया है। राजेश रामदेव राम के निर्देशन में बनी इस फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर हैं भीमा जी बी कदम जबकि कास्टिंग में अंबादास पवार और एंजिलिना के अलावा नीलम पांडेय, रामपाल सिंह, रूपाली पवार, साजी खान, चंदन सिंह का नाम उललेखनीय है।

  

फिल्म के निर्माता और मेन लीड अंबादास पवार ने यहां मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस फिल्म में मनोरंजन का भरपूर साधन है। कहानी, इमोशन, एक्शन और म्यूज़िक के साथ साथ इसमें फ्रेश लोकेशन्स भी देखने को मिलेगी। फिल्म में एंटरटेनमेंट के साथ एक बेहतरीन मैसेज भी है। 11 अक्तूबर को रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म में संगीतकार गूफी हैं जबकि जावेद अली, मंदाकिनी बोरा जैसे सिंगर्स ने इसमें अपनी आवाज़ दी है। इसके गीत फुरकान वारसी, अभिराज और शैलेंद्र शर्मा ने लिखे हैं। इसको ऑर्गन एंटरटेनमेंट (राजू कांबले) द्वारा रिलीज़ किया जा रहा है।