THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Deepak Dildar Returns Back After Shooting For Love Ke Chakkar Mein

दीपक दिलदार  ‘लव के चक्‍कर में’ की पूरी शूटिंग कर घर लौटे
भोजपुरी सिंगर – एक्‍टर दीपक दिलदार अपनी अप‍कमिंग भोजपुरी फिल्‍म ‘लव के चक्‍कर में’ की शूटिंग पूरी कर के घर लौट गए है। फिल्‍म की पूरी नैनीताल की हसीन वादियों में की गई है!  इस बारे में जब हमने दीपक दिलदार से बात की तो उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म ‘लव के चक्‍कर में’ का कथानाक जितना खूबसूरत है, उतना ही दिल को छूने वाला यह लोकेशन है। मुझे यहां ढूटिंग करके बहुत मजा आया । हम दुगनी ऊर्जा के साथ जल्द दूसरी फिल्म की शूटिंग स्टार्ट करूँगा ।


दीपक दिलदार ने इस फिल्‍म को लेकर पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी, जो उन्‍होंने हमें शूटिंग के बीच मिले ब्रेक में बताया। उन्‍होंने बताया कि हमें जब फिल्‍म की कहानी सुनाई गई, तब ही मैंने तय कर लिया था कि फिल्‍म मेरे लिए ही है। और मैंने हां कर दिया। इस फिल्‍म में मेरे साथ तीन – तीन काबिल अदाकारा हैं, जिनके साथ काम करने का अलग ही अनुभव है। सो‍नालिका प्रसाद, कनक यादव और प्रगति भट्ट के साथ हम शू‍ट कर रहे हैं। सेट पर हम खूब मस्‍ती भी कर रहे हैं और काम भी। सेट का माहौल काफी मजेदार हैं, जिससे पता ही नहीं चलता कि कैसे सारे सिक्‍वेंस आसानी से निकल गए। हमारी टीम बेहद इनर्जेटिक है, जिनके साथ काम करने में बहुत मजा रहा है। उम्‍मीद है दर्शकों को भी फिल्‍म खूब पसंद आयेगी, जब यह सिनेमाघरों में होगी। इस फिल्म के निर्देशक मनोज तोमर हैं।