THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Actress Divyajyoti Sharma Has Passion For Acting

अभिनय के प्रति जुनून रखती हैं अभिनेत्री दिव्यज्योति शर्मा

दिव्यज्योति शर्मा एक ऐसी एक्ट्रेस का नाम है जिन्होंने बचपन में ही अपने हुनर का प्रदर्शन कर दिया था। स्कूल और कॉलेज फंक्शन्स में उन्होंने कई नाटकों में काम किया था। फिर दिल्ली में उन्होंने कमर्शियली अपना काम शुरू किया क्योंकि वह दिल्ली से सम्बन्ध रखती हैं और पिछले 21 साल से मुंबई में सेटल हैं। एक्टिंग के प्रति उनका जुनून देखने लायक होता है। बचपन से ही कैमरा फ्रेंडली रहीं दिव्यज्योति बहुत क्रिएटिव, ड्रामेटिक, ट्रैवलर और सपने देखने वाली लड़की रही हैं। वह हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषाएं जानती हैं। किशोर नमित एक्टिंग इंस्टीट्यूट से उन्होंने अभिनय की बाकायदा ट्रेनिंग हासिल की है। ग्रेजुएट की डिग्री रखने वाली दिव्यज्योति ने ड्रामों से अपनी शुरुआत की। वर्षों तक थियेटर का अनुभव उन्होंने हासिल किया। सलमान ख़ान के साथ बिग बॉस 12 के प्रोमो सहित उन्होंने कई विज्ञापन में काम किया जिनमें बस्किन ऐंड रॉबिंस, दांडी नमक, ऑनीडा ए सी, सोनी टीवी शो मन में है विश्वास प्रोमो, आशीर्वाद पाइप्स, ब्रिटानिया सुगर फ्री एड, चिंग्स मसाला, डीबी एस बैंक, सेंटर फ्रेश इत्यादि उललेखनीय है। उन्होंने कई म्यूज़िक वीडियो भी किए हैं। आशा भोंसले द्वारा गाए रसना उत्सव म्यूज़िक वीडियो को तमाम म्यूज़िक चैनल पर चलाया गया। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है जैसे रितेश देशमुख के साथ बैंक चोर, शबाना आजमी जूही चावला के साथ चाक ऐंड डस्टर, सन शाइन म्यूज़िक टूर्स ऐंड ट्रेवल्स, शौर्य, दे ताली, मुंबई से आया मेरा दोस्त, क्राइम स्टोरीज, माई हसबंड्स वाइफ़, हॉर्न ओके प्लीज़, मेरी मर्जी इत्यादि।

 

उन्होंने स्टार प्लस के शो दिल बोले ओबेरॉय, एक हजारों में मेरी बहना है, मान ना मान मै तेरा मेहमान, राजा की आएगी बारात, केसर, लेफ्ट राइट लेफ़्ट, क्या दिल में है, संतान, धूम मचाओ धूम, अपने मेरे अपने, देस परदेस, हम पांच, सी आई डी, कहानी घर घर की, कोई दिल में है, कहता है दिल, शरारत, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, गुमराह, ससुराल गेंदा फूल, सावधान इंडिया, ये है आशिकी जैसे कई टीवी धारवाहिकों में काम किया है। उन्होंने व्हिस्लिंग विंडोज़ के लिए एक शॉर्ट फिल्म वाया कारगिल और दूरदर्शन के लिए ऐसा हो तो कैसा हो जैसी शॉर्ट फिल्मे भी की है। वह वेब सीरीज के इस दौर को बेहद पसंद कर रही हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पे अभिनय करना चाहती हैं।