THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

First look of Nirhua The Leader released on the auspicious occasion of Deepawali

दीपावली के शुभअवसर पर ‘निरहुआ द लीडर’ का फर्स्ट लुक जारी।

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में चर्चाओ में चल रही फिल्म ‘निरहुआ द लीडर’ का फर्स्ट लुक पोस्टर दीपावली के शुभ अवसर पर रिलीस किया गया है.पोस्टर काफी अलग और खास अंदाज में नजर आ रहा है.जिसे देखकर दर्शको में उत्त्साह काफी बढ़ेगा।जुबली स्टार दिनेश लाल यादव और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की यह फ़िल्म वाराणसी ,आज़मगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई खुबशुरत लोकेशन पर  शूट की गई है

ओमांस फिल्म्स क्रिएशन के बैनर तले बनी फिल्म के लेखक  -निर्देशन वाई जीतेन्द्र  और निर्माता मीणा केसरी है। जबकि डायलॉग संतोष मिश्रा का है।प्रचार प्रसार  अखिलेश सिंह कर रहे है। पॉलिटिकल मुद्दों पर आधारित  इस फ़िल्म को लेकर  कलाकार काफी उत्त्साहित है.बात करे फ़िल्म के कलाकारों की तो इस फ़िल्म में  दिनेश लाल यादव निरहुआ,आम्रपाली दुबे, संजय पांडे, किरण यादव , पद्म सिंह , संतोष पहलवान , शनी सिंह इत्यादि और गेस्ट सॉन्ग हॉट केक अंजना सिंह पर फिल्माई गई है.

फ़िल्म में संगीत का काफी ध्यान रख कर बनाया गया है.जिसमे रजनीश मिश्रा ने संगीत दिया गया है.जबकि गीतकार कवि प्यारे लाल यादव व अन्य है। फ़िल्म होली में सभी जगह प्रदर्शित की जाएगी।