THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Samar Singh-Pravesh Lal Will Entertain Audience incoming Film Bhagwan Hazir Ho

भगवान हाजिर हो  में समर सिंह- प्रवेश लाल लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का

पीएनजे फिल्म्स के बैनर तले बन रही फ़िल्म ‘भगवान हाजिर हो’ इन दिनों काफी सुर्खियों में है क्योंकि फ़िल्म का टाइटल अपने आप मे काफी रोमांचित है.यही नही फ़िल्म में मसहूर गायक समर सिंह और प्रवेश लाल की जोड़ी एक साथ नजर आएंगी.समर सिंह और प्रवेश लाल दोनो की केमेस्ट्री दर्शको को फ़िल्म में काफी एंटरटेन करेगी साथ ही फ़िल्म में ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आएगी यामिनी सिंह और गरिमा।

इस फ़िल्म के निर्माता निशिकांत झा है जिन्होंने कई हिट फिल्में दी है .फ़िल्म का निर्देशन सचिन यादव कर रहे है.फ़िल्म की कहानी के बारे में बात की जाए तो फ़िल्म के टाइटल से लोग अन्दाज लगा रहे होंगे की फ़िल्म माइथोलॉजी फ़िल्म है लेकिन ऐसा बिल्कुल नही है यह फ़िल्म आज के युवाओं पर आधारित एक दिलस्चप कहानी पर आधारित फिल्म है.इस फ़िल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है तो वही फ़िल्म का संगीत आज़ाद सिंह ने तैयार किया है। फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता रवि शंकर सिंह है, जबकि प्रोडक्शन का जिमेदारी कपिल को दिया गया है।

 

फ़िल्म के कुछ गाने की शूटिंग मुम्बई में  की गई है और अब फ़िल्म को जौनपुर में अप्रैल से शूट किया जाएगा।