THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Nisha Dubey Actress Singer Signed By Worldwide Records

निशा दूबे जुडीं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से

भोजपुरी सिनेमा की टैलेंटेड सिंगर एक्ट्रेस निशा दूबे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से जुड़ गई हैं। जी हाँ, वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने निशा दूबे को अपने कई प्रोजेक्ट के लिए एक्सक्लूसिव साईन किया हैं। उम्मीद की जाती है कि अब सिर्फ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से ही निशा के एल्बम के गाने ऑडियो वीडियो रिलीज होंगे। और संभवतः इस कंपनी से बनने वाली फिल्मों में भी सिंगिंग व एक्टिंग करती नजर आएगी।

गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार ने अपनी म्यूजिक कंपनी के माध्यम से अच्छे अच्छे कलाकारों को प्रोत्साहित करते रहते हैं और नए कलाकारों को प्लेटफार्म भी देते हैं। बात करें निशा दूबे की तो निशा बहुत ही बेहतरीन सिंगर व ऐक्ट्रेस हैं। कई भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। उनके अदा एवं नृत्य का जादू दर्शकों पर खूब चलता है।

उनके गाये हुए हाल ही में कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हुए हैं, जोकि काफी पसंद किया जा रहा है और यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है।