THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Grand Musical Muhurat Of Hindi Film Political Wolf

हिंदी फ़िल्म “पॉलिटिकल वुल्फ” का शानदार म्यूज़िकल मुहूर्त

निर्माता नाज़िम असार और सह निर्माता हरेश सांगाणी की हिंदी फ़िल्म “पॉलिटिकल वुल्फ” का भव्य मुहूर्त आज मुम्बई में स्थित कृष्णा रिकॉर्डिंग स्टूडियो में किया गया। ड्रीम लैंड स्टूडियो हाउस के बैनर तले बनने जा रही इस फ़िल्म के लेखक और निर्माता नाज़िम असार हैं जबकि इसके सह निर्माता हरेश सांगाणी हैं। पॉलिटिकल बैक ड्रॉप पर बेस्ड इस फ़िल्म के निर्देशक शिव दत्त शर्मा हैं। इस मुहूर्त के अवसर पर “वीरे की वेडिंग” फेम डायरेक्टर आशु त्रिखा, फ़िल्म टेक इट ईज़ी के निर्देशक सुनील प्रेम व्यास और प्रोड्यूसर राजेश चौहान मेहमान के रुप में मौजूद थे। शाहिद माल्या की आवाज़ में एक गीत की रिकॉर्डिंग से इस फ़िल्म की शुरुआत हुई।

देश की राजनीति और मौजूदा हालात के मुद्दे पर बॉलीवुड में यह एक सशक्त फ़िल्म बनाई जा रही है।  इस फ़िल्म का वर्ल्ड वाइड डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग तृप्ति एंटरटेनमेंट कर रही है।

फ़िल्म के निर्देशक शिवदत्त शर्मा ने बताया कि हालांकि फिल्म एक हार्ड हिटिंग सब्जेक्ट पर आधारित है मगर इसमे चार सिचुएशनल गाने भी हैं।

फ़िल्म के लेखक और प्रोड्यूसर नाज़िम असार ने बताया कि आम लोगों की ज़िंदगी पर पॉलिटिक्स का क्या असर पड़ता है, इस फ़िल्म में यही दिखाया गया है।

फ़िल्म के टाइटल और उसके सब्जेक्ट की वजह से यह फ़िल्म चर्चा का विषय बन गई है। शाहिद कपूर स्टारर फ़िल्म मौसम का हिट गीत रब्बा मैं तो मर गया गाने वाले सिंगर शाहिद माल्या ने यहां गीत रिकॉर्ड करके मीडिया से बताया कि पॉलिटिकल वुल्फ फ़िल्म का आज मैंने बेहद खास गाना रिकॉर्ड किया है। इसकी कम्पोज़िशन अच्छी है और लोगो को ज़रूर पसन्द आएगा। इस फ़िल्म के मुहूर्त के वक्त निर्देशक आशु त्रिखा, फ़िल्म टेक इट ईज़ी के निर्देशक सुनील प्रेम व्यास और प्रोड्यूसर राजेश चौहान, सन्देश, सन्दीप जैसे मेहमान मौजूद रहे।

  

इसके एग्जेक्युटिव प्रोड्यूसर  वीरेंद्र प्रताप यादव, संगीतकार राजन खेरा, डीओपी सुबोध भगत, प्रोड्क्शन डिज़ाइनर प्रभात ठाकुर हैं। मीडिया मार्केटिंग प्राइम कम्युनिकेशन द्वारा की जा रही है। इस फ़िल्म का पीआरओ ई एम मीडिया ग्रुप है।