THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Hindi Film Hum Hum Hain Set To Release On 26th March 2021

26 मार्च को रिलीज होने जा रही है हिंदी फिल्म “हम हम हैं”

26 मार्च 2021 को रिलीज होने जा रही हिंदी फिल्म “हम हम हैं” मनोरजंन से भरपूर एक बेहतर सिनेमा है। फाइव फ्रेंड्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म के मुख्य कलाकार हैं नकुल गिल, पेंटाली सेन, सन्दीप यादव, देवेंद्र लाडे, मुस्लिम खान, सविता पापले, प्रेम सिंह कंटूरिया इत्यादि।

निर्माता देवेंद्र लाडे व प्रदीप राजभर की फ़िल्म हम हम हैं के निर्देशक बिजेंद्र एस गंगवार हैं। फ़िल्म के कहानी लेखक अब्दुल गफ्फार खान, गीतकार मुस्लिम खान, संगीतकार एस पी सेन, सिंगर्स नितिन तिवारी, गौतम गांगुली, प्रिया सेन और सुनीता पवार, कोरियोग्राफर राजू शबाना खान, सुनील मोटवानी हैं। इसका म्यूज़िक अल्ट्रा ने जारी किया है।

इस फ़िल्म की कहानी गांव के प्रधान के मंदबुद्धि लड़के के इर्दगिर्द घूमती है जो मास्टर जी की लड़की से प्यार करने लगता है। क्या लड़का उस लड़की का दिल जीतने में सफल होता है, यह जानने के लिए आपको फ़िल्म देखनी होगी।
src=”http://www.station.mysmartcollections.com/wp-content/uploads/2021/03/Hum-Hum-Hain-4.jpg” alt=”” width=”540″ height=”360″ />        

फ़िल्म के ट्रेलर को युट्युब पर बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फ़िल्म रोमांस, एक्शन से भरपूर है, जो दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का तड़का लेकर आ रही है।