THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Worldwide Records Punjabi Will Be Releasing Rimmy’s Marriage Song Soon

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स पंजाबी से जल्द आएगा रिम्मी का मैरिज सांग

सिंगर रिम्मी का जल्द ही वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स पंजाबी से ‘मैरिज’ सांग रिलीज होने जा रहा है। ये सांग 29 जून सुबह 9 बजे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स पंजाबी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रहा है। सांग का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। जोकि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्टर में सिंगर-एक्टर रिम्मी और एक्ट्रेस याशिका आनंद शादी के जोड़ा पहने नजर आ रहे हैं।

बात दें कि रिम्मी की संगीत यात्रा 12 साल की छोटी उम्र में शुरू हुई थी, जब उन्होंने अपने स्कूल के एक कार्यक्रम में कव्वाली गाई थी। यही वो क्षण था जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ की उनकी रुचि संगीत में हैं और उन्होंने इसी क्षेत्र में आगे बढ़ाने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने औपचारिक प्रशिक्षण लिया है और वे गैरी संधू और देबी मखसूसपुरी से प्रेरित हैं तथा वे उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। वे भविष्य में संगीत की सभी विधाओं में काम करना चाहते हैं। वे संगीत के हर सुर पर काम कर रहे हैं।

रिम्मी का नया सांग ‘मैरिज’ एक खूबसूरत रोमांटिक गाना है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स पंजाबी द्वारा प्रस्तुत सांग ‘मैरिज’ के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। गाने की कल्पना सुमित भारद्वाज ने की है। गीत के लेखक जग्गी बैंस है और संगीत ड्रीमबॉय का है। निर्देशक विनीत भारद्वाज द्वारा निर्देशित गाने में रिम्मी के साथ कदम से कदम मिलती नजर आएंगी अभिनेत्री याशिका आनंद है। एडिट एंड ग्रेड पवन कुमार(एडीफ्रामेज़),कोरियोग्राफर बूंटी वन टेकरस हैं। इस सांग के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स पंजाबी के पास हैं।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स पंजाबी के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि रिम्मी बहुत ही प्रतिभाशाली गायक होने के साथ-साथ बहुत ही होनहार हैं। उनकी आवाज में एक युवा अपील है। रिम्मी द्वारा गाया सांग ‘मैरिज’ 29 जून 2021 को केवल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पंजाबी आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रहा है। जिसमें उनकी आवाज का जादू सुनने को मिलेगा।