THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Recording of the Patriotic Song Vande Bharat Written By Dr Raj Singh

डॉ राज सिंह की लिखी देशभक्ति गीत ‘वंदे भारत’ की हुई रिकॉर्डिंग

मुम्बई। हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार दिलीप सेन ने डॉ राज सिंह द्वारा लिखी देशभक्ति गीत ‘वन्दे भारत’ को सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका साधना सरगम की आवाज़ में रिकॉर्ड किया। ओम मोशन इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस अलबम के निर्माता राकेश पांडे और मुकेश पांडे हैं वहीं पंकज जयरथ लाइन प्रोड्यूसर हैं।

आपको बता दें कि डॉ राज सिंह गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के अंतर्गत मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स में बतौर रीजनल डायरेक्टर पदस्थ हैं। साथ ही वे साहित्य जगत से भी जुड़े हुए हैं और अब तक उनकी लिखी सौ से भी अधिक कविताएं विभिन्न अखबारों में प्रकाशित हो चुकी हैं।

‘वंदे भारत’ म्यूजिक वीडियो के साथ डॉ राज सिंह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

निर्माता राकेश पांडे और मुकेश पांडे ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह गीत समर्पित कर रहे हैं। इसकी वीडियो शूटिंग बहुत जल्द शुरू की जाएगी तथा अगले महीने किसी अच्छे म्यूजिक कम्पनी द्वारा रिलीज कर दी जाएगी।

———Fame Media