THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

2 साल बाद प्रभुदेवा करेंगे एक्टिंग में धुँएधार वापसी अंजुम रिज़वी – आशीष दुबे की फिल्म जर्नी में आएंगे नजर

बॉलीवुड और टॉलीवुड के दिल में बसनेवाले, अपने अफलातून डांसिंग और उम्दा डायरेक्शन से सबके होश उड़ाने वाले फिल्म एक्टर, डांसर और डायरेक्टर प्रभु देवा के चाहनेवालों के लिए एक खुशखबरी हैं कि अब प्रभु देवा कैमरे के पीछे नही बल्कि कैमरे के आगे एक्टिंग करते नजर आएंगे ।

जी हा, डायरेक्टर आशीष दुबे की फिल्म ‘जर्नी ‘ में प्रभु देवा अपने अदाकारी का हुनर दिखाएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल यानि कि 2022 के मिड में शुरू होगी, जिसकी अधिकांश शूटिंग आगरा और यूरोप में की जाएगी । फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं अंजुम रिज़वी और आशीष दुबे । फिल्म ‘जर्नी ‘ एक गहरी भावनात्मक प्रेम कहानी होगी , जिसे अंजुम रिज़वी फिल्म कंपनी,मैड फिल्म एंटरटेनमेंट और स्टैग फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जाएगा ।

2 साल बाद प्रभुदेवा करेंगे एक्टिंग में धुँएधार वापसी