THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

सोशल मीडिया पर जिनके एक रील पर मरते हैं करोड़ों फैंस! एक्ट्रेस सना सुल्तान और माही देशपांडे मचाएंगी धमाल संतोष गुप्ता की इस शॉर्ट फिल्म में !

सोशल मीडिया की बेताज रानियां , जिनके एक अदा पर उनके लाखो फैंस अपना दिल हार बैठते हैं । जिसके एक_एक वीडियो पर लाखो दीवाने अपना दिल लुटाते हैं । जी हा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी एक्ट्रेस सना सुलतान और वेब सीरीज में अपने जलवे दिखा चुकी सोशल मीडिया क्वीन माही देशपांडे , एक साथ संतोष गुप्ता की फिल्म ’ बकरी पी जी’ में धमाका मचाने के लिए तैयार हैं।

मेड इन इंडिया और स्काई 247 के बैनर तले बनी इस शॉर्ट फिल्म में सना और माही के बीच खट्टी मीठी हलचल दिखाई गई हैं  जिसे देखना काफी दिलचस्प होगा । वैसे सोशल मीडिया पर दोनो बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं लेकिन इस फिल्म में भी इनका काम देखते बन रहा हैं ।

संतोष गुप्ता की इस शॉर्ट फिल्म की डायरेक्टर और राइटर हैं रोशन गैरी । छायांकन किया हैं अमित सिंह ने । मार्केटिंग हेड हैं पीयूष सिंह और एडिटर्स हैं संदीप बोंबले,अंकित पेडणेकर और एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं पूजा अवधेश सिंह। प्रोडक्शन डिजाइनर हैं धैर्य गोयानी।

 

सोशल मीडिया पर जिनके एक रील पर मरते हैं करोड़ों फैंस! एक्ट्रेस सना सुल्तान और माही देशपांडे मचाएंगी धमाल संतोष गुप्ता की इस शॉर्ट फिल्म में !