THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

ईश्वरा लाइफ साइंसेज द्वारा नवरात्रि गरबा का भव्य सेलिब्रेशन, कई हस्तियां रहीं उपस्थित

ईश्वरा लाइफ साइंसेज की ओर से नवरात्रि का भव्य आयोजन किया गया। बहुत सारी सेलेब्रिटीज़ और राजनीतिक हस्तियों ने भी यहां उपस्थिति दर्ज कराई। डॉ सुवि स्वामी मेडिटेशन के द्वारा कैंसर मरीजों का इलाज करती आ रही हैं।

ईश्वरा लाइफ साइंसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मनीष स्वामी और सुवि स्वामी ने नवरात्रि का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया। यहां पर गेस्ट्स में काफी हस्तियां मौजूद रहीं। इस अवसर पर डॉ सुवि स्वामी ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। मनीष स्वामी द्वारा नवरात्रि का आयोजन बहुत ही भव्य और भक्तिमय वातावरण में किया गया। पहले नौ दुर्गापूजा की गई। फिर फ्लूट के साथ ध्यान किया गया। उसके बाद गरबा नृत्य के साथ सेलिब्रेशन मनाया गया।

ईश्वरा लाइफ़ साइंसेज द्वारा इस पूजा और संगीत संध्या का आयोजन किया गया और आदिशक्ती महाकाली मां की पूजा की गई।

डॉ सुवि स्वामी ने कहा कि मंत्र, ध्यान और संगीत ईश्वर के प्रति प्रेम जाहिर करने का बेहतरीन स्रोत है और नवरात्रि के शुभ अवसर पर हमने इस के द्वारा माहौल भक्तिमय किया।

बता दें कि मेडिटेशन स्पेशलिस्ट सुवि स्वामी अध्यात्म के द्वारा लोगों को जीवन में आई उथल पुथल पर काबू पाने का मंत्र बताती हैं। ईश्वरा लाइफ साइन्सेज़ के द्वारा उन्होंने साइंस और अध्यात्म का बखूबी मिश्रण किया है। ईश्वरा लाईफ़ साइंसेज मानसिक तनाव और चिंता से निजात का बेहतरीन जरिया है। सुवि स्वामी जी को लोग मेडिटेशन गुरु, सेलिब्रिटी वेलनेस कोच, मेडिटेटर, अरोमा थेरेपिस्ट, एस्ट्रोलॉजर कहते हैं. वह वर्षों से ऐसे सभी लोगों की मदद करने मे जुटी हुई हैं जो शारीरिक और मानसिक रूप से डिस्टर्ब और परेशान हैं। वह निःस्वार्थ भाव से इंसानियत की सेवा में लगी हुई हैं।

ईश्वरा लाइफ साइंसेज द्वारा नवरात्रि गरबा का भव्य सेलिब्रेशन, कई हस्तियां रहीं उपस्थित