THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Bollywood Director Azad Hussain’s Music Video KILL KARDI Is Trending Robin Krishna Singh’s Acting Appreciated

बॉलीवुड डायरेक्टर आजाद हुसैन का म्युज़िक वीडियो “किल करदी” आया ट्रेंडिंग में, रॉबिन कृष्णा सिंह के अभिनय का चला जादू

बॉलीवुड के विख्यात डायरेक्टर आजाद हुसैन के निर्देशन में बना एलबम “किल करदी” रिलीज होते ही पॉपुलर हो गया है। म्यूजिक फॉर यू के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज सांग में एक्टर राबिन कृष्णा सिंह और भिंशु वर्मा नजर आ रहे हैं।

इमेज प्रोडक्शन एवं म्यूजिक फॉर यू कम्पनी के बैनर तले म्यूजिक एलबम किल करदी के सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर विक्रमजीत रांझा, गीतकार निरंजन गिल हैं।

डायरेक्टर आज़ाद हुसैन ने कहा कि किल करदी का विडियो सांग म्युज़िक फ़ॉर यू के ऑफिशियल चैनल पर धमाल मचा रहा है। यह म्युज़िक वीडियो काफी भव्य रूप से शूट किया गया है।

निर्देशक आजाद हुसैन ने बताया कि इस वीडियो में बड़ी आकर्षक लोकेशन है और बहुत टैलेंटेड आर्टिस्ट्स ने अभिनय किया है। गाने का कॉन्सेप्ट और डांस लोगों को पसन्द आ रहा है।

एक्टर रॉबिन कृष्णा सिंह फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं हैं, वह दूसरे प्रोफेशन में हैं मगर उनके अभिनय को इस वीडियो में काफी लाइक किया जा रहा है।

डायरेक्टर आजाद हुसैन का इस अल्बम के बाद कुछ और प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, उनके कुछ म्युज़िक वीडियो जल्द आने वाले हैं।

      

बॉलीवुड डायरेक्टर आजाद हुसैन का म्युज़िक वीडियो “किल करदी” आया ट्रेंडिंग में, रॉबिन कृष्णा सिंह के अभिनय का चला जादू

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *