THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

हुमा क़ुरैशी ने बैग्स के एक बड़े ब्रैण्ड मैगनोलिया के साथ जुड़कर उसके विज्ञापन को अंजाम दिया।

फैशन इंडस्ट्री के एक बड़े ब्रैण्ड मैगनोलिया बैग्स ने गुरुवार को फ़िल्म इंडस्ट्री की टैलेंटेड अदाकारा हुमा क़ुरैशी के साथ अपने विज्ञापन की शूटिंग संपन्न की। ज़ूममंत्रा प्रोडक्शंस के साथ काम कर रहे निर्देशक कुमार सिद्धार्थ और अभिनेता/निर्देशक रोहित बोस रॉय ने इस विज्ञापन को संचालित किया और सफलतापूर्वक अंजाम दिया । विज्ञापन में हुमा ने एक औरत के कई रूपों को दर्शाया है और साथ ही ये भी बताया है कि कैसे एक बैग एक औरत के जीवन का अहम हिस्सा होता है और उसे ख़ुद को दुनिया में दर्शाने में मदद करता है।

मैगनोलिया बैग्स की नींव बासित अली द्वारा रखी गई थी, जो की बैग इंडस्ट्री में २० साल से ज़्यादा का अनुभव रखते है।मैगनोलिया बैग्स सर्वोत्तम गुणवत्ता के पीयू सामग्री से बनाये जाते हैं इसमें किसी भी प्रकार की जानवर की त्वचा का उपयोग नहीं किया जाता।

मैगनोलिया बैग्स बहुत सारी आकर्षक रेंज और पील ऑफ वारंटी के साथ मार्केट में उपलब्ध है। कंपनी क्वालिटी के साथ साथ उपभोक्ताओं को तीन साल की वारंटी भी देती है।

मैगनोलिया बैग्स पारंपरिक चमड़े के सामान्य विकल्प को उत्पादों में इस्तेमाल करके शैली, गुणवत्ता और नैतिक सोच के साथ फैशन इंडस्ट्री में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

 

हुमा क़ुरैशी ने बैग्स के एक बड़े ब्रैण्ड मैगनोलिया के साथ जुड़कर उसके विज्ञापन को अंजाम दिया।