THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

लेखक, निर्माता और गीतकार रत्न विश्वकर्मा (वंश) की राजस्थानी शॉर्ट फिल्म “आवागमन” रिलीज के लिए तैयार

आने जाने के रास्ते पर कभी कोई महिला अगर थोड़ी देर आराम करने के लिए रुक जाती है तो उसके साथ बलात्कार होता है, पति को मारा पीटा जाता है और औरत को सिर्फ एक वस्तु माना जाता है. लेखक, निर्माता और गीतकार रत्न विश्वकर्मा (वंश) ने इसी मुद्दे पर एक राजस्थानी शॉर्ट फिल्म आवागमन का निर्माण किया है जो सेंसर से गुजरते हुए अब रिलीज के लिए तय्यार है.   अरावली सिनेमा (जमना कुमारी प्रस्तुति) शॉर्ट फिल्म आवागमन राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्रों में शूट की गई है. निर्देशक राकेश प्रभु राठौर हैं फिल्म मे अभिनय किया है रत्न वंश, प्रिया चतुर्वेदी, रमज़ान डायर, मनीष नाहर, यश सोलंकी, गणेश कुमावत, दिनेश पुरी, जयेश वैष्णव, थिया और वीरेंद्र ने. फिल्म के सह निर्माता अजय सागर, संगीतकार रतन रवानी हैं.

लेखक, निर्माता और गीतकार रत्न विश्वकर्मा (वंश ) ने कहा कि आवागमन फिल्म को हिन्दी में भी जल्द बनाया जाएगा. आवागमन मे बाहरी बदमाश लोग जो नशे की आदत रखते हैं ऐसी अमानवीय घटना को अंजाम देते हैं. अरावली सिनेमा के बैनर तले एक और फिल्म आजाद दोस्तीयां भी बनाई गई है.

आवागमन गणपत और कंचन की कहानी है जो पति पत्नी हैं एक कच्चे रास्ते पर ये दोनों थोड़ी देर के लिए आराम करने की खातिर रुकते हैं मगर उस दौरान उनके साथ अनहोनी हो जाती है. लेखक, निर्माता और गीतकार रत्न विश्वकर्मा (वंश) ने इस शॉर्ट फिल्म के माध्यम से सवाल उठाया है कि इंसान खासकर महिलाएं सड़क पर सुरक्षित नहीं हैं.

 

लेखक, निर्माता और गीतकार रत्न विश्वकर्मा (वंश) की राजस्थानी शॉर्ट फिल्म “आवागमन” रिलीज के लिए तैयार