THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

हिन्दी फिल्म “सार्या” से बड़े पर्दे पर दस्तक देंगे एक्टर मॉडल राजीव पठानीया

बॉलीवुड की जानी मानी फिल्म निर्माण कंपनी “रीगल फिल्म्स टेलीविजन प्राइवेट लिमिटेड”  की हिंदी फिल्म “सार्या” से राजीव  बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। राजीव ने फिल्म “सार्या” से पहले कई म्यूजिक वीडियो और कई ब्रांड के लिए ऐड कर चुके हैं।

कहते हैं

मंजिले उसी को मिलती है जिसके सपनों में जान होती है।

पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।

राजीव की शुरुआत संघर्षपूर्ण रही। उन्होंने मुंबई में कई टीवी शोज और फिल्मों के लिए  ऑडिशन दिया। कुछ जगह सलेक्ट हुए तो कहीं लगा कि अपनी एक्टिंग को और निखारना है। और जब जब उन्हें रिजेक्शन मिला अपनी एक्टिंग को और बारीकी से निखारा।

राजीव ने अपनी एक्टिंग को वास्तविक रूप देने के लिए एक्टिंग क्लास ज्वाइन किया। थियेटर से जुड़े। उनकी मेहनत रंग लाई और निर्माता विनोद कुमार जी ने उन्हें अपनी फिल्म “सार्या” में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए कास्ट किया । ये फिल्म की शूटिंग दिल्ली और मुंबई के खूबसूरत लोकेशन पर होगी।

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले राजीव ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत दिल्ली के थियेटर ग्रुप से की, उनका मानना है कि सच्ची लगन और सही दिशा में लगातार प्रयास ही सफलता की कुंजी है।

हिन्दी फिल्म  “सार्या” से बड़े पर्दे पर दस्तक देंगे एक्टर मॉडल राजीव पठानीया