THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

आशुतोष ठाकुर का नया होली गीत ‘हमार कोई का करिए’ हुआ वायरल सारेगामा हम भोजपुरी पर

भोजपुरी सिनेमा जगत में अपने अभिनय से और डांस से राज करने के लिए अभिनेता आशुतोष ठाकुर ने कमर कस लिया है। वे अपने फैंस के इंटरटेनमेंट के लिए एक से बढ़कर एक गाने और फिल्में लेकर आ रहे हैं। इसी कड़ी में होली का त्यौहार नजदीक आते ही भोजपुरी संगीतप्रेमियों के लिए रंगों और मस्ती की बौछार भरा नया होली स्पेशल गाना ‘हमार कोई का करिए’ लेकर हाजिर हुए हैं। अभिनेता आशुतोष ठाकुर शानदार अभिनय से सजा हुआ और गायक फाजिल वागिद होसैन की मधुर आवाज में गाया हुआ ये होली स्पेशल गाना सारेगामा हम भोजपुरी ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। साथ ही ये होली गीत रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस गाने में अभिनेता आशुतोष ठाकुर ने होली के हुड़दंग और मस्त मिजाज में सबका मन मोह लिया है। गाने के बोल बेहद मजेदार हैं, जिसमें आशुतोष ठाकुर अपनी मस्ती में चूर होकर कहते हैं कि ‘चाहे हम कसके पिअब दारू, हमार कोई का करिए…’ उनका अभिनय होली के उल्लास और बेबाकी को बखूबी बयां कर रहा है।

इस गीत की सबसे बड़ी खासियत इसकी गायकी और अभिनय का मेल है। फाजिल वागिद होसैन ने अपनी मधुर और दमदार आवाज से गाने में जान फूंक दी है। वहीं दूसरी ओर लोकप्रिय अभिनेता आशुतोष ठाकुर ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से गाने के विजुअल्स को और भी प्रभावशाली बना दिया है। उनके हाव-भाव और ऊर्जा ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस गीत के गीतकार और संगीतकार फाजिल वागिद होसैन ने मधुर और कर्णप्रिय संगीत दिया है। ढोलक  पर श्रीधर चारी ने गजब का थाप दिया है। इस गीत की रिकॉर्डिंग, मास्टरिंग और मिक्सिंग देसी डच स्टूडियो में किया गया है।

आशुतोष ठाकुर का होली गीत ‘हमार कोई का करिए’ सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज होते ही हुआ वायरल