THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

काजल राघवानी और विराज भट्ट की ‘चिर हरण’ 

भोजपुरी फिल्मो की खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी और एक्शन स्टार विराज भट्ट की फिल्म ‘चिर हरण ‘ की शूटिंग इन दिनों मुम्बई में काफी जोरो शोरो से की जा रही है .इस फिल्म में काजल राघवानी और विराज भट्ट की जोड़ी एक बार फिर दर्शको का मनोरंजन करेगी.जय अम्बे एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म में औरतों पर होने वाले अत्याचार और उत्पीड़न का मुद्दा  बखूबी दर्शाया गया है. बदलते समय के बाद भी किस तरह आज भी लोग औरतों पर अत्याचार करते हैं, शोषण करते हैं, यह इस फिल्म में दर्शाया गया है.

kajalraghwani1 kajalraghwani

फिल्म का  निर्माण मनीष मिश्रा कर रहे हैं और निर्देशन अजय झा का है और कहानी लिखी है बिजेंद्र सिंह ने. फिल्म के गीतों को संगीत दिया है मधुकर आनंद ने और इन्हें लिखा है आजाद सिंह और बिजेंद्र सिंह ने. वहीं फिल्म का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है.