THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

दिल है हिंदुस्तानी के लिये सुखविंदर ने पहली बार गाया भोजपुरी 

प्रख्यात गायक सुखविंदर ने पहली बार किसी भोजपुरी फिल्म के लिए गाना गाया है । पिछले दिनों कंठा इंटरटेनमेंट्स और अनारा फिल्म्स के बैनर तले निर्माता करण सिंह प्रिंस और निर्देशक पराग पाटिल की फिल्म दिल है हिंदुस्तानी का पहला गाना सुखविंदर सिंह की आवाज में रिकॉर्ड किया गया । इस गाने को संगीतबद्ध किया था  विशाल मिश्रा ने जबकि गीतकार हैं प्रणव वत्स । दिल है हिंदुस्तानी में भोजपुरी की सुपर स्टार अदाकारा अनारा गुप्ता के अपोजिट नवोदित अभिनेता करण सिंह प्रिंस होंगे जो रियल लाइफ में उनके बॉय फ्रेंड हैं ।  करण सिंह प्रिंस अभिनय के मैदान में भले ही वे अब उतर रहे हैं पर ग्लैमर वर्ल्ड से उनका पुराना नाता रहा है ।

dilhaihindustani

उन्होंने कई इवेंट करवाया है इसके अलावा टी वी कलाकारों की क्रिकेट लीग बॉक्स क्रिकेट लीग में वे राउडी बंगलौर टीम के ओनर भी रह चुके हैं ।  करण सिंह प्रिंस के कई बड़े कलाकारों से नज़दीकी रिश्ते हैं । उन्होंने बताया की अभिनय और नृत्य में ट्रेनिंग के बाद ही उन्होंने इस क्षेत्र में कदम रखा है । दिल है हिन्दुस्तानी के बारे में उन्होंने बताया की यह एक प्रेम कहानी पर आधारित फ़िल्म है जिसमे मनोरंजन के सारे रंग मौजूद होंगे ।