THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

 ‘सक्सेस स्टोरीज – जमीन से फलक तक` के निर्माता अमोल मोंगा लेकर आए सफलता की कहानियां.

युवा और गतिशील उद्यमी अमोल मोंगा ने सफलता की कहानियों के साथ टेलीविजन उद्योग में बतौर निर्माता अपने कैरियर की शुरुआत की है। नया शो  ‘सक्सेस स्टोरीज – जमीन से फलक तक’ को भारत के सबसे बहुमुखी अभिनेता शेखर सुमन होस्ट कर रहे हैं। यह शो लोकप्रिय राष्ट्रीय चैनल ‘ज़ी बिज़नेस’ पर १ जनवरी २०१७ से हर रविवार को प्रसारित किया जा रहा है। अमोल मोंगा ने अपने कैरियर की शुरुआत ब्रांडिंग और इवेंट्स की थी और
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर गुणवत्ता और पुरस्कार भी हासिल किए है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए अब टेलीविजन की दुनिया में आ गए है।


इस नए वेंचर के बारे में बात करते हुए अमोल मोंगा ने बताया कि ‘सक्सेस स्टोरीज – जमीन से फलक तक’ की सबसे खास और अहम बात यह है कि इसमें आम आदमी की सफलता और उसके जीवन के यात्रा की गाथा है। इस तरह की कहानियों पर प्रकाश डाला है। हम एक बड़े पैमाने पर आम जनता के साथ जुडना चाहते थे और टेलीविजन के शिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं था। राष्ट्र में बड़े पैमाने पर दर्शकों का प्यार सिर्फ टेलीविजन के माध्यम से मिल सकता है।

इस शो में १३ हप्ते की लंबी श्रृंखला है, जिसमें केंद्रिय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी, फिल्म अभिनेता सोनू सूद, हॉलीवुड़ से एक छोटे से शहर का लड़के की यात्रा आकर्षक और प्रेरणादायक है, सहीत १३ व्यक्तियों की अनकही कहानियों का प्रदर्शन करेंगे। कई असाधारण से साधारण पुरुषों की कहानियां भी है, जिसे शेखर सुमन होस्ट करेंगे।