THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

अरबाज खान, एन्द्रिता  रे, चंद्रकांत सिंह, हेमंत पांडे, विशाल और मोहम्मद सलीम ने स्विट्जरलैंड में अपनी फिल्म ‘कमिंग बैक’ की स्क्रिप्ट पढ़ी .

चंद्रकांत सिंह जिन्होंने पहले तीन कॉमेडी फिल्म और एक सोशल अवेयरनेस वाली फिल्म ‘सिक्स एक्स’ बनाई है। अब एक थ्रिलर फिल्म ‘कमिंग बैक’ के साथ वापसी कर रहे है, जिसमें अरबाज खान की दोहरी भूमिका है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग अरोसा स्विट्जरलैंड में की जाएगी। फिल्म के निर्माता अहिल्या प्रोडक्शन के महेंद्र सिंह नामदेव व आरआरडी मोशन पिक्चर्स के राकेश दत्ता है। इस हिंदी फिल्म में कन्नड सुपरस्टार एन्द्रिता रे है।

अरबाज खान ने बताया कि इस फिल्म में मैं डबल रोल की भूमिका निभा रहा हूं और इससे ज्यादा कुछ बता नहीं सकता। फिल्म की स्क्रिप्ट दिलचस्प है और निर्माताओं के हिसाब से मैं इस भूमिका के लिए एकदम फिट हूं। चंद्रकांत सिंह ने कहा कि अरबाज खान का रोल विषम शैली का है, जो स्विट्जरलैंड के बिजनैस टायकून है और ४० साल की उम्र में एक छोटी लड़की से शादी करते है। इसके बाद उनकी हत्या हो जाती है। इस फिल्म में हेमंत पांडे और गोविंद नामदेव भी है। फिल्म की पूरी शूटींग स्विट्जरलैंड में की जाएगी।