THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Actor Sanjeev Jha Surprise Birthday Party Celeberated In Mumbai

संजीव झा का सरप्राईज जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

कई बड़ी हिन्दी व भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हरफनमौला अभिनेता संजीव झा का जन्मदिन मुंबई में धूमधाम से मनाया गया। उनका जन्मदिन खास बनाने के लिए उनके दिलदार दोस्तों ने गुपचुप पार्टी का आयोजन फिल्म निर्देशक अजय झा के घर पर किया गया। जहाँ पर किसी बहाने से उन्हें बुलाया गया और जैसे ही घर में उनकी एंट्री हुई तो सभी ने एक सुर में हैप्पी बर्थडे विश करके उन्हें आश्चर्य चकित कर दिया। इतना बड़ा सरप्राईज बर्थडे पार्टी मिलना वाकई संजीव झा को जीवन में कभी ना भूलने वाला तोहफा दिया गया।

इस शुभ अवसर पर संजीव झा अभिनीत भोजपुरी फिल्म चीर हरण के निर्देशक अजय झा एवं फिल्म की पूरी टीम तथा लेखक व अभिनेता सोम भूषण, गायक व अभिनेता मुराद मदहोशी सहित बहुत से गणमान्य जन उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की  ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ दी। इस शुभ मौके पर एक भोजपुरी फिल्म के निर्माण की घोषणा भी की गई, जिसकी विस्तृत जानकारी जल्द ही उद्घोषित की जाएगी।  ———-Ramchandra Yadav(PRO)