THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Ravi Kishen & Shubhi Sharma Visits Maa Vindiyachal Devi Mandir

माँ विंध्याचल के दरबार मे पहुचे रवि किशन शुभी शर्मा

भोजपुरी फिल्मो के मेगास्टार रवि किशन और ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा के लिए यह विजयादशमी यादगार हो गया क्योंकि इस दिन दोनों ने माता विन्धयाचल के दरबार मे पूजा अर्चना की । आपको बता दे कि रवि किशन और शुभी शर्मा दोनों ही उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भोजपुरी फ़िल्म बैरी कंगना 2 की शूटिंग कर रहे हैं । देश की सबसे बड़ी रामलीला महोत्सव में माता सीता का किरदार निभा रही शुभी ने रामलीला की समाप्ति के बाद इस शूटिंग की शुरुआत की ।

दशहरा के दिन शूटिंग की समाप्ति के बाद वे रवि किशन के साथ माता विंध्याचल के दरबार मे पहुची । उल्लेखनीय है कि शुभी शर्मा ने रवि किशन के साथ संतान , धर्म के सौदागर , कट्टा तनल दुपट्टा पर सहित कई फिल्मो में काम किया है । वैरी कंगना 2 में भी वह एक चैलेंजिंग रोल में है । शुभी ने बताया कि दशहरा के दिन माता का दर्शन कर उन्हें अप्रितम सुख की प्राप्ति हुई है ।  —–Uday Bhagat (PRO)