THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Niruha Entertainment Trending With High Views On Youtube

निरहुआ एंटरटेनमेंट का धमाल जारी ,

निरहुआ हिंदुस्तानी 5 करोड़ , निरहुआ हिंदुस्तानी को 6 करोड़ तो निरहुआ रिक्शावाला 2 भी 6 करोड़ के करीब

निरहुआ आम्रपाली की जोड़ी वाली है फ़िल्म

भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की जोड़ी इन दिनों यू ट्यूब पर नित नए कारनामे कर रही है । ताजा मामले में इन दोनों की जोड़ी वाली फिल्मो की व्यू में काफी बढ़ोतरी हुई है । अगर भोजपुरी की टॉप टेन व्यू वाली फिल्मो का जिक्र किया जाए तो टॉप 3 की तीनों फिल्मो में इन्ही दोनों की जोड़ी है और तीनों के ही निर्माण में निरहुआ की होम प्रोडक्शन निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड  की सहभागिता है ।  भोजपुरी की सर्वाधिक व्यू वाली फिल्म में पहले नंबर पर है निरहुआ हिंदुस्तानी 2 जिसे 60 मिलियन यानि 6 करोड़ लोगों ने यू ट्यूब पर देखा है । निरहुआ एंटरटेनमेंट प्रस्तुत निर्माता राहुल खान की इस फ़िल्म के निर्देशक हैं मंजुल ठाकुर । दूसरे नंबर पर भी निरहुआ सीरीज की ही फ़िल्म है । निरहुआ रिक्शावाला 2 नाम की इस फ़िल्म का व्यू भी जल्द ही 60 मिलियन के आंकड़े तक पहुचने वाला है ।

निर्देशक सतीश जैन की इस फ़िल्म के निर्माता हैं प्रवेश लाल यादव और राहुल खान । तीसरे नंबर पर है निरहुआ हिंदुस्तानी जिसने 50 मिलियन यानि 5 करोड़ व्यू हासिल हुआ है । निरहुआ एंटरटेनमेंट की इस फ़िल्म के निर्माता प्रवेश लाल यादव व राहुल खान है जबकि निर्देशक हैं सतीश जैन । इस फ़िल्म ने 5 करोड़ का व्यू हासिल किया है । सबसे दिलचस्प बात तो  यह है कि इन तीनो के बाद भी निरहुआ आम्रपाली की जोड़ी वाली कई फिल्मे हैं जो 30 मिलियन तक का व्यू हासिल किया है इनमे राजा बाबू , सिपाही , निरहुआ सटल रहे , बेटा आदि है ।   आपको बता दें कि जुबली स्टार निरहुआ की होम प्रोडक्शन निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड इन तीनो फिल्मो के निर्माण से जुड़ी है । निरहुआ एंटरटेनमेंट की अगली 3 फिल्मे भी जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है जिनमे बॉर्डर ईद पर आगामी 15 जून को रिलीज हो रही है । हाल ही में इस फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे दर्शको ने हाथों हाथ लिया है और उसका व्यू भी 30 लाख के करीब पहुचने वाला है । बॉर्डर के बाद निरहुआ हिंदुस्तानी 3 और घूंघट में घोटाला बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी ।

——-Uday Bhagat (PRO)