THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Director Dheeraj Thakur Busy with Bhojpuri Films

भोजपुरी के व्यस्ततम निर्देशक हैं धीरज ठाकुर

भोजपुरी फ़िल्म जगत में इन दिनों निर्देशकों की सूची में एक नाम ने सबको अपनी प्रतिभा से चौंकाया है । मात्र एक रिलीज फ़िल्म से ही इन दिनों कई फिल्मो के निर्देशन में व्यस्त उस निर्देशक का नाम है धीरज कुमार ठाकुर । बिहार के सीतामढ़ी के मूल निवासी धीरज ठाकुर ने अपनी निर्देशन की पारी जाने माने निर्देशक रमाकांत प्रसाद के साथ बतौर सहायक शुरू की लेकिन यह उनकी प्रतिभा और मिलनसार व्यक्तित्व का ही असर था कि जल्द ही उन्हें बतौर निर्देशक बेटवा बाहुबली 2 मिल गई ।

बिहार के एक छोटे से गांव से मुम्बई की चकाचौध में अपना मुकम्मल स्थान बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे धीरज ठाकुर इन दिनों अपनी अगली फिल्म चैंपियन की शूटिंग में व्यस्त हैं । निर्माता अनिल काबरा और मधुवेंद्र राय की इस फ़िल्म में मेगा स्टार रवि किशन को निर्देशित करेंगे जबकि उनकी एक फ़िल्म लव के लिए कुछ भी करेगा प्रदर्शन के लिए तैयार है ।

इस फ़िल्म का ट्रेलर एस आर के म्यूजिक द्वारा यू ट्यूब पर रिलीज किया गया जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं । निर्माता सतीश दुबे और सुनील सिंह की इस फ़िल्म में  विशाल सिंह, सुर्या शर्मा,स्नेहा मिश्रा, भोजपुरिया सुल्तान राजू सिंह माही, राज कपूर शाही, उमेश सिंह, माही खान, नीलू शंकर सिंह,अयाज़ खान,गोपाल राय, बंदनी मिश्रा, आर के गोश्वामी, लोटा तिवारी,आदि प्रमुख है । इस फ़िल्म की खासियत है यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे के साथ भोजपुरिया सुल्तान राजू सिंह माही का एक स्पेशल गाना । जिसकी छोटी झलक भी यू ट्यूब पर करोड़ो का व्यू पा चुकी है ।

यही नही , धीरज ठाकुर के काम से प्रभावित होकर निर्माता अनिल काबरा ने उन्हें भोजपुरी की पहली वेब सीरीज पुलिस वाला मुजरिम के निर्देशन की भी दायित्व सौप दी है ।

धीरज ठाकुर ने बताया कि वेब सीरीज और चैंपियन के कम्पलीट होने के तुरंत बाद रवि किशन के साथ दूसरी फिल्म  रंजिश करने जा रहे है ।

—–Uday Bhagat (PRO)