THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Garv Se Bolo Vande Matram Will Arise Spirit Of Patriotism

देशभक्ति का अलख जगायेगी बोलो गर्व से बंदे मातरम

भोजपुरी फ़िल्म जगत में भी इन दिनों सार्थक और संदेशप्रद फिल्मो के निर्माण का चलन शुरू हो गया है । इसी कड़ी में गायक से नायक बने युवा दिलों की धड़कन प्रमोद प्रेमी की एक फ़िल्म बोलो गर्व से वंदे मातरम का भी नाम जुड़ गया है । एस आर के म्यूजिक प्रजेंट्स , स्वीट लीची एंटरटेनमेंट की इस फ़िल्म के निर्माता है आर चंदन चौधरी व रोशन सिंह जबकि निर्देशन की कमान संभाली है खुद आर चंदन चौधरी ने । बोलो गर्व से वंदे मातरम के को प्रोड्यूसर हैं अमोल सिंह , राकेश कुमार व अजय गुप्ता । भोजपुरी फिल्मो में गीत संगीत का अहम स्थान होता है । चूंकि फ़िल्म के निर्माण से एक प्रतिष्टित म्यूजिक कंपनी एस आर के म्यूजिक कंपनी का नाम जुड़ा है इसीलिए गीत संगीत पर खास ध्यान दिया गया है । जाने माने संगीतकार छोटे बाबा और एम एम ब्रदर्स ने फ़िल्म का संगीत तैयार किया है जबकि गीतकार हैं सुमीत सिंह चंद्रवंशी और श्याम सागर।

फ़िल्म की कथा पटकथा और संवाद का लेखन किया है निर्देशक आर चंदन चौधरी ने । बोलो गर्व से वंदे मातरम के खूबसूरत दृश्यों को पर्दे पर उतारा है एम आले व अजय चौहान ने जबकि गानो को कोरियोग्राफ किया है विवेक थापा ने। फ़िल्म के प्रचारक हैं उदय भगत जबकि मीडिया पार्टनर हैं सूरत दर्पण ( यजुवेंद्र दुबे ) ।  निर्माता आर चंदन चौधरी और रोशन सिंह ने बताया कि प्रमोद प्रेमी के साथ इस फ़िल्म में कनक पांडे , उमेश सिंह , मुन्ना तूफानी ,  सुनील दत्त पांडे , हरेराम , कीर्ति पाठक आदि मुख्य भूमिका में हैं । बोलो गर्व से वंदे मातरम की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है और जल्द ही रिलीज की तारीख घोषित कर दी जाएगी । उन्होंने बताया कि एक अच्छी कहानी को भव्य रूप देकर इस फ़िल्म का निर्माण किया गया है।

—–Uday Bhagat (PRO)