THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Bhojpuri Film Balam Ji Love You Starring Khesarilal Yadav & Kaajal Raghwani

गोरखपुर में काजल ने खेसारी से कहा बलम जी लव यू

आजकल भोजपुरी फ़िल्म जगत में भी लीक से हटकर बड़े कैनवास पर भव्य फिल्मो का निर्माण शुरू हो गया है । इसी कड़ी में श्री रामा प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मात्री सीमा देवी रूंगटा ने   एक अनोखी प्रेम कहानी को परदे पर उतारने का दायित्व सौंपा है जाने माने निर्देशक प्रेमांशु सिंह को । एक दर्जन से भी अधिक अच्छी फिल्मो का निर्देशन कर चुके प्रेमांशु सिंह की इस फ़िल्म का नाम है बलम जी लव यू । लेखक सुरेंद्र मिश्रा की इस कहानी के खूबसूरत दृश्यों को कैमरे में कैद कर रहे हैं सिनेमेटोग्राफर सरफराज खान जबकि कला निर्देशक है नजीर शेख । बलम जी लव यू के कार्यकारी निर्माता है आर पी बल , प्रोजेक्ट डिजाइनर हैं दीनानाथ साहनी छोटू और संयोजक हैं रज्जू अंसारी । निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने फ़िल्म के बारे में ज्यादा कुछ बताने से इनकार करते हुए कहा कि बलम जी लव यू एक मनोरंजक फ़िल्म है जिसमे प्यार , रोमांस , इमोशन के साथ एक्शन का भी समावेश है ।

एक्शन के दृश्यों को फिल्माने के लिए प्रसिद्ध एक्शन डायरेक्टर अंडलीब पठान को अनुबंधित किया गया है जबकि गानो के लिए कानू मुखर्जी को । प्रेमांशु सिंह ने बताया कि फ़िल्म में सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के साथ संजय महानंद , गजेंद्र बृजराज , संतोष पहलवान , सलिल सुधाकर ,  सुनील दत्त पांडे के साथ किरण यादव और अशोक समर्थ की मुख्य भूमिका है । आपको बता दे कि बलम जी लव यू की पूरी शूटिंग गोरखपुर और उसके आसपास के खूबसूरत लोकेशन पर ही शूट की जाएगी । निर्मात्री सीमा देवी रूंगटा ने बताया कि जल्द ही फ़िल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी जाएगी ।

—-Uday Bhagat (PRO)