THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Film I Don’t No What Is Love Stars 2 Standup Comedians Sunil Pal & Ahsaan Qureshi

फिल्म ‘आई डोंट नो व्हाट इज लव’ में सुनील पाल, अहसान कुरैशी।

बोलीवुड में प्यार, इश्क, मोहब्बत, चाहत और लव को लेकर सैकड़ों फिल्मो के नाम रखे गए हैं. अब एक ऐसी ही फिल्म आ रही है जिसका नाम है  ‘आई डोंट नो व्हाट इज लव’. जी हाँ, मुझे नहीं मालुम कि प्यार क्या होता है? इसका मतलब तो यही है. प्यार की परिभाषा को तलाशती इस फिल्म में कई कॉमेडियन भी नजर आयेंगे.

फिल्म ‘आई डोंट नो व्हाट इज लव’ के निर्माता वाजिद मुस्तफा और निर्देशक विशन यादव हैं. डब्लू जी फिल्म्स प्रोडक्शन मूवी के बैनर तले बनी फिल्म में सुनील पाल, अहसान कुरैशी, ताहिर कमाल खान, प्रेम प्रकाश, नेहा बंसल, राखी दधीच, नीलम, राकेश, रमेश गोयल, मशयेल खान, वीरेंद्र मिश्रा, सुधा कपूर इत्यादि ने एक्टिंग की है. फिल्म के सह निर्माता राकेश कुमार कनौजिया असिस्टें डायरेक्टर विशाल बुरादे, डीओपी राजू रामपाल, वीएस यादव, लेखक गुरमीत सिंह बेदी, वाजिद मुस्तफा , संगीतकार गुड्डू आजाद, शम्स जमील, सिंगर्स जावेद अली, अल्तमश फरीदी, विनोद राठोड, कल्पना पटवारी, गीतकार वाजिद मुस्तफा, गुड्डू आजाद हैं.

—–Akhlesh Singh (PRO)