THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Red Punch Knock Down Hindi Film’s Muhurat Held In Mumbai

बॉक्सिंग पर एक और हिंदी फिल्म ‘रेड पंच नॉक डाउन’ का शानदार मुहुर्त ।

बॉलीवुड में इन दिनों स्पोर्ट्स और खिलाड़ियों पर कई फ़िल्मे लगातार बन रही है। बॉक्सिंग पर एक फ़िल्म आ रही है रेड पंच नॉक डाउन, जिसमे एक ट्विस्ट भी है।

मुम्बई के लता मंगेशकर स्टूडियो में सिंगर प्रियंका सिंह की आवाज़ में एक गीत की रिकॉर्डिंग के साथ हिंदी फिल्म ‘रेड पंच नॉक डाउन’ का शानदार मुहुर्त हुआ, जहां फ़िल्म से जुड़े तमाम लोगों के अलावा मीडिया कर्मियों की भी भारी संख्या मौजूद थी। इस फ़िल्म के निर्माता मोहम्मद अज़ीमुश शान जबकि लेखक निर्देशक संजीव त्रिगुनायत हैं। फ़िल्म के संगीतकार अफ़रोज़ खान हैं।

रेड काइट फ़िल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने जा रही इस फ़िल्म का पोस्टर बेहद रोचक और रहस्यमय है। जिसमे हाथों में बॉक्सिंग के ग्लव्स है तो कलाइयों में चूड़ियां भी दिख रही है।

 

फ़िल्म के निर्माता मोहम्मद अज़ीमुश शान ने यहां मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह  आज अंधेरी स्थित लता मंगेशकर स्टूडियो में बड़े ही धूम-धाम से मुहूर्त किया गया। फ़िल्म के निर्माता अज़ीमुश शान ने कहा कि यह फ़िल्म बॉक्सर के जीवन में हुई एक उथल-पुथल को दर्शाती है, यह फ़िल्म कुछ अलग मूड़ की है, जिसको हर तरह का दर्शक पसंद करेगा। फ़िल्म के लेखक/निर्देशक संजीव त्रिगुणायत ने कहा कि  यह फ़िल्म अपने आप में एक अनूठी फ़िल्म है, यह फ़िल्म उन लोगों के गाल पर तमाचा है जो किन्नरों को गिरी नज़र से देखते हैं। साथ ही साथ ज़िन्दगी से हार चुके लोगों में जोश और जुनून को दर्शाती है। फ़िल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अफरोज़ खान ने कहा कि फ़िल्म में लगभग 5 सॉंग हैं, जो कि हर बर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। बॉलीवुड के सीनियर एक्टर रमेश गोयल ने कहा कि इस फ़िल्म में मैं मंत्री की अहम भूमिका में नज़र आऊँगा। जबकि बॉक्सिंग इसका अहम पार्ट है।

सिंगर प्रियंका सिंह ने कहा कि मैंने एक आइटम सॉन्ग गाया है। जो एक माइंडब्लोइंग गाना है। फ़िल्म में संजीव त्रिगुणायत डायरेक्टर हैं। इस गाने का मुखड़ा गाकर प्रियंका ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। गाने के बोल हैं। ‘मुन्नी और पिंकी भी मेरी दीवानी, देख मेरा यौवन आये मुंह मे पानी, मेरे आगे फेल है शीला की जवानी, आई आई रे नथुनिया रानी….” नई प्रतिभाओं को मौक़ा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड, लखनऊ के आस- पास ऑडिशन लिए गए। जिसमे बरेली(उत्तर-प्रदेश) के नदीम नियाज़ी को मुख्य भूमिका में चयनित कर लिया गया है। मार्केट के कई बड़े कलाकारों का जल्द ही चयन कर लिया जाएगा।

—–Akhlesh Singh (PRO)