THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Chhal Hindi Films First Look Released

सस्पेंस से भरपूर है छल छल का फर्स्ट लुक लांच
ईवाना प्रोडक्शन के बैनर तले हिंदी फीचर फिल्म ‘छल-किया किसने’ का निर्माण किया जा रहा है। इस फ़िल्म का हाल ही में फर्स्ट लुक लांच किया गया है। फर्स्ट लुक में साफ देख जा सकता है कि पोस्टर खुद ही फ़िल्म की कहानी को बयां कर रहा है। फ़िल्म की टेग लाइन भी बहुत कुछ बता रही है कि छल किया किसने… ये एक अलग और अनोखा टाइटल है जैसे कि फ़िल्म के टाइटल से पता चल ही रहा है कि फ़िल्म पूरी तरह से सस्पेंस पर आधारित है। फिल्म के फर्स्ट लुक के लांच के अवसर पर निर्माता ए. अमन ने कहा कि फ़िल्म का फर्स्ट लुक बहुत ही शानदार है।

]इस फ़िल्म की कहानी सस्पेंस, थ्रिलर और रोमांस का तड़का है। फ़िल्म में अभिनेता प्रिंस सिद्दीकी और तमन्ना चौहान के बीच की कशमकश देखने लायक है। इस फ़िल्म के निर्माता ए.अमन हैं, जबकि फ़िल्म के लेखक-निर्देशक राजू श्रेष्ठा हैं। फ़िल्म में प्रिंस सिद्दीकी, तमन्ना चौहान, राजू श्रेष्ठा, अर्जुन दवे, करीमा, मुश्ताक खान, हैरी जोश, राजू खेर, अरुण बक्शी, फरीदा सिद्दीकी, आकांक्षा सहित कई कलाकार हैं। फ़िल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग सन्नी कपूर का है, लिरिक्स की जिम्मेदारी कृष्णा तिवारी, मो.शहाबुद्दीन, राजेश निशाद जबकि फ़िल्म को संगीत से सजाया है संगीतकार राजेश दुबे। फ़िल्म के डीओपी रोबी सागर, एडिटर मो.अख्तर, नृत्य निर्देशक फिरोज और चेतना है। फिल्म के गानों को अपनी आवाज से सजाया है गायक करीमा और फरहान शाबरी ने ।
——Sanjay Bhushan Patiayala