THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Saket Giri Busy In Shooting Of Film Jeet In Mumbai

जीत की शूटिंग में व्यस्त हैं साकेत गिरी
कमाल के अभिनेता साकेत गिरि अपने अभिनय का लोहा मनवाने सिनेमा के रुपहले परदे पर धमाकेदार अंदाज में अवतरित होने जा रहे हैं। जी हाँ, अभिनय प्रवीण साकेत गिरी पी एंड एस प्रोडक्शन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म जीत से धमाल मचाने वाले हैं। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के रमणीय स्थलों पर जोर शोर से की जा रही है। इस फिल्म में साकेत फुल एक्शन मूड में हैं।

केंद्रीय भूमिका में उनके साथ सिनेस्टार रितेश पांडे दबंग पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माता सुनील गिरी हैं। फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने भोजपुरिया राजा, सत्या, धड़कन, वांटेड जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटेबाबा हैं। छायांकन महेश वेंकेट का है। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख पप्पू हैं। मुख्य भूमिका में रितेश पांडे, साकेत गिरी, तनु श्री, आकांक्षा दूबे, नैंसी पांडे आदि हैं।