THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Actress Nidhi Jha’s New Look Gets Viral

निधि झा का नया लुक हुआ वायरल

करोड़ो दिलों की धड़कन लूलिया गर्ल निधि झा ने पिछले दिनों देसी लुक में एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की हैं। वेस्टर्न लुक में हमेशा नजर आने वाली निधि झा ने टिपिकल इंडियन साड़ी लुक में गजब का कयामत ढाते हुए नजर आईं हैं। उनका यह गेटअप काफी वायरल हुआ है। उनके फैन्स के लिए सरप्राइज पैक्ड है। इस गाने की शूटिंग उन्होंने मुंबई के फ़्यूचर स्टूडियो के महंगे लोकेशन पर किया है। जाने माने डांस मास्टर रामदेवन के निर्देशन में निधि ने जमकर ठुमके लगाए हैं।

  

इस म्यूजिक वीडियो में निधि झा के साथ ताल से ताल मिलाने वाले नायक समीर हैं। जिन्होंने खुद अपने मधुर स्वर में इस गीत को गाया है। वे इस म्यूजिक वीडियो के निर्माता भी हैं। जिसके निर्देशन धीरू यादव हैं। इस गाने को कंपोज किया है दिलीप दिवाना ने, जबकि गीत भरत चौहान ने लिखा है। म्युजिक वीडियो के कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह हैं। उल्लेखनीय है कि एक से बढ़कर एक फिल्मों में शानदार अभिनय व नृत्य का जलवा बिखेर चुकी निधि ने काफी अर्से बाद पवन सिंह के साथ ब्लॉक बस्टर फिल्म क्रेक फाईटर में हसीना के रूप में एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी अलग छाप छोड़ रही हैं।