THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Super Star Dinesh Lal Yadav’s Bhojpuri Film Niruha The Leader Musical Muhurat Held

भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ बने लीडर।

भोजपुरी फिल्म “निरहुआ द लीडर” का म्यूज़िकल मुहूर्त ।

अब नेता के रूप में दिखेंगे भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ।

सिंगर से एक्टर और अभिनेता से भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार बने निरहुआ अब लीडर बनने जा रहे हैं। जी हां, दरअसल दिनेश लाल यादव जल्द ही फिल्म “निरहुआ द लीडर” में नेता कि भूमिका अदा करते हुए दिखेंगे।

ओमांस फिल्म्स क्रिएशन के बैनर तले अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म “निरहुआ द लीडर” का म्यूज़िकल मुहूर्त सम्पन। इस फिल्म में साउथ के कई बड़ी  फ़िल्मे दे चुके निर्देशक वाई जितेंद्र है ,जिसमें तेलगु, हिंदी शामिल है। सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा डिग्री रखने वाले निर्देशक ने आकाशवाणी पे ब्रॉडकास्ट हुए 20 से अधिक ड्रामे निर्देशिन कर चुके हैं।

 

इस फिल्म के संगीतकार रजनीश मिश्रा और गीतकार कवि प्यारे लाल यादव है जबकि सिंगर्स में दिनेश लाल यादव निरहुआ, इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह ,नीलकमल ,रजनीश मिश्रा शामिल होंगे। फिल्म के मुख्य भूमिका में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, संजय पांडेय, किरण यादव, शनि सिंह , पद्म सिंह और गोपाल राय होंगे।

फिल्म की शूटिंग 26 अगस्त से आजमगढ़ और नेपाल में होगी जबकि इसे दिसम्बर 2019 में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म के निर्देशक वाई जितेंद्र, निर्माता मिना केशरी, कथा और पटकथा लेखक वाई जितेंद्र और डायलॉग भोजपुरी फिल्मों के मशहूर लेखक संतोष मिश्रा का है।

इन दिनों निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी सुपर हिट मानी जाती है, ऐसे में इस फिल्म से भी दर्शकों को ढेर सारी उम्मीदें ।