THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Mumbai Circle’s Heroine Will Be Dhinchak Pooja – Fuzail Waris

मुंबई सर्किल की हीरोइन होगी ढिंचक पूजा :फुजैल वारिस

“सेल्फी मैंने ले ली है “गाना से रातों-रात प्रसिद्ध हो चुकी बिग बॉस फेम प्रतिभागी ढिंचक पूजा बतौर अभिनेत्री हिंदी फिल्म “मुंबई सर्किल”में दिखेंगी,उक्त बातें बिजनेसमैन से निर्माता बने फुजैल वारिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से कही उन्होंने बताया कि ढिंचक पूजा से इस फिल्म के लिए उनकी बातचीत अंतिम पड़ाव पर है इस फिल्म में उनका रोल काफी दमदार हैl इसके अलावा फुजैल वारिस अपने होम प्रोडक्शन हाउस चलचित्र निर्माण घर से 5 हिंदी फिल्मों का निर्माण करेंगे, इसी श्रृंखला में उनकी अगली फिल्म “शापित पुस्तकालय” है जिसके निर्देशक संजीव कुमार राजपूत व कास्टिंग डायरेक्टर समीर चाहर हैl फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू की जाएगी फिल्म के कलाकारों के रूप में टीवी एक्टर अश्मित पटेल,किश्वर मर्चेंट,जुबेर.के. खान, पुनीत वशिष्ठ,अंजु जाधव व आशु का चयन कर लिया गया है  l

 

इसके साथ ही फुजैल वारिस “बेटी बचाओ”नाम से एक शॉर्ट फिल्म का भी निर्माण कर रहे हैं जिसके लिए कलाकारों का चयन जारी हैl