THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

The Serial Aisa Bhi Ek Naya Parivar Will Be A Family Drama

एक फैमिली ड्रामा होगा धारावाहिक “ऐसा भी एक नया परिवार”

टीवी धारवाहिकों में घर और परिवार की बातें अधिक दिखाई जाती है क्योंकि सीरियल्स घर की औरतें ही देखती हैं। सीरियल्स के नाम भी अधिकतर घर परिवार पे होते हैं। ऐसा ही एक धारावाहिक जल्द देखने को मिलेगा जिसका नाम है “ऐसा भी एक नया परिवार”। कर्मा फिल्म्स हाउस के बैनर तले बनने जा रहे इस सीरियल के प्रोड्यूसर नीरज शर्मा, संतोष शर्मा, डायरेक्टर योगेश ओझा, डी ओ पी बसंत ठाकुर, हेड ऑफ प्रोडकशन संजीव कुमार, एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर ज़ुबैर और क्रिएटिव डायरेक्टर अदिति उपाध्याय होंगे।

इस पारिवारिक धारावाहिक के कलाकारों के बारे में खुलासे भी  किये । जीत राय दत्ता काफ़ी फ़िल्मे और प्रिंट शूट कर चुके है और थियेटर में तो उनका जबाब ही नही जबकि वंही अन्य कलाकार भी उनसे कम नही प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारान एक से बढ़ कर एक कलाकार सीरियल में दिखाई देंगे । जबकि ये सीरियल सिद्धि टेलीविजन  चैनल पर दिखाया जाएगा।

 

इस सीरियल के निर्माता नीरज शर्मा, संतोष शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “ऐसा भी एक नया परिवार” एक ऐसा धारावाहिक होगा जिसकी कहानी दर्शकों को बांध कर रखेगी। इसमें रिश्तों की गरिमा और परिवार की महत्ता भी दिखाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट को हम लेकर बेहद उत्साहित है। टीवी धारवाहिकों की ऑडिएंस की रुचि को देखते हुए इसे तैयार किया गया है और मनोरंजन के साथ साथ दर्शकों को एक सन्देश भी देने का प्रयास किया जाएगा। हमने इसकी कहानी और पटकथा पर विशेष ध्यान दिया है।