THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Smriti Sinha’s Comeback In Bhojpuri Films With Bang

भोजपुरी फिल्मों में स्मृति सिन्हा की जबरजस्त वापसी की तैयारी।

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में ऐसा बहुत ही कम बार हुआ है जब कोई एक्ट्रेस लाइम लाइट से दूर होने के बाद जब वापसी कर रही है तब उनकी चर्चाये जोरो पर हो और धमाकेदार वापसी हो रही हो. हम बात कर है  एक्टिंग के पाठशाला और बिंदास चुलबुली अदाकारा स्मृति सिन्हा कि,जो एक बार फिर भोजपुरी फिल्मों में अपनी धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है.स्मृति सिन्हा की फ़िल्म ‘भाग खेसारी भाग’ एक नवंबर को रिलीज हो रही है जिसमे स्मृति के साथ खेसारी लाल यादव नजर आएंगे.खेसारी लाल और स्मृति सिन्हा की जोड़ी सुपरहिट जोड़ी रह चुकी है और अब इस जोड़ी को दर्शक एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने वाले है.जे पी स्टार प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फ़िल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है और फ़िल्म के निर्माता उमा शंकर है.

 

बात करते है स्मृति सिन्हा कि ‘परवरिश ‘ और लालटेन ‘ की.दोनों फिल्मों में स्मृति सिन्हा के हीरो यश कुमार है, अजय श्रीवास्तव प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘ परवरिश’ के निर्माता अजय श्रीवास्तव और ममता बाधवा है तो वही फ़िल्म को अजय श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है.इस फ़िल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है.

अब बात करते है फ़िल्म ‘लालटेन’ की तो इस फ़िल्म की शूटिंग इन दिनों गुजरात मे की जा रही है.इस फ़िल्म में यश और स्मृति का लुक काफी आकर्षित करेगा. फ़िल्म को धीरू यादव डायरेक्ट कर रहे है और फ़िल्म के निर्माता सुमन शर्मा है.