THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Gaurav Jha – Glory Mohanta Starrer Love Yudh There Will Be Something Special For Audience

गौरव झा- ग्लोरी मोहन्ता करेंगे ‘लव युद्ध’,होगा कुछ खास अंदाज

अहान फ़िल्म क्रिएशन के बैनर तले बनने जा रही है भोजपुरी फ़िल्म ‘लव युद्ध’ का मुहूर्त पिछले दिनों बड़े ही धूम-धाम से मुम्बई में किया गया.इस मौके पर फ़िल्म के सभी कलाकार और टीम से जुड़े बाकी सभी लोग मौजूद थे.इस फ़िल्म में गौरव झा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे .गौरव इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चाओ में है .बैक तु बैक गौरव की कई फिल्में रिलीस होने वाली है.फ़िल्म में ग्लोरी मोहन्ता मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी.ग्लोरी अब तक आइटम गर्ल के लिये हर डायरेक्टर प्रोड्यूसर की पसंद रह चुकी है लेकिन इस फ़िल्म  के डायरेक्टर प्रकाश आनंद ने ग्लोरी को इस फ़िल्म में बतौर अभिनेत्री के लिए चुना.

 

लेखक गीतकार निर्माता और निर्देशक प्रकाश आनंद अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्त्साहित है.छत्तीसगढ़ में इस फ़िल्म की शूटिंग की जाएगी .’लव युद्ध’ इस फ़िल्म के संगीत पर काफी ध्यान दिया जा रहा है.फ़िल्म में संगीत दे रहे है छोटे बाबा,सागर सेन और साहिल खान। जबकि फ़िल्म का सह -निर्माता  सुखदेव टाईगर है।मल्टीस्टारर इन फ़िल्म में कई नए चेहरे नजर आएंगे वही फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई दिग्गज चेहरे भी इस फ़िल्म का हिस्सा बनेंगे.फ़िल्म के कलाकारो में गौरव झा,ग्लोरी मोहन्ता,अनूप अरोड़ा, अयाज़ खान,संजय वर्मा, अनुषा शर्मा,नंदनी सहा,राम मिश्रा, हरीश गुप्ता,टी.एन त्रिपाठी शामिल है.फ़िल्म के प्रोडक्शन का कार्यभार उमेश शर्मा संभाल रहे है.