THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Suhagan A New Film By Ishtiaq Sheikh

बँटी लेकर आ रहे हैं सुहागन

अपनी पहली निर्देशित फ़िल्म से सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ख़िताब पा चुके युवा निर्देशक इश्तियाक़ शेख़ बँटी ने अब निर्माण के क्षेत्र में भी क़दम रख दिया है और बतौर निर्माता उनकी पहली फ़िल्म सुहागन की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है ।

विंग्स एंटरटेनमेंट- नवीन प्रकाश रोहरा द्वारा प्रस्तुत फ़िल्म सुहागन के निर्देशक है संजीव बोहरपी । संगीत कार है आशीष वर्मा और गीत लिखे है प्यारेलाल यादव और कुंदन प्रीत ने ।

फ़िल्म को कहानी लिखी है ख़ुद इश्तियाक़ शेख़ बँटी ने जबकि स्क्रीन्प्ले में उनका साथ दिया है निर्देशक संजीव बोहरपी ने ।सुहागन में प्रसिद्ध गायक समर सिंह, माही खान, नीलू शंकर सिंह, इला पांडेय, संजीव मिश्रा, पूनम वर्मा , मीरा भारती आदि मुख्य भूमिका में हैं । बँटी ने बताया की सुहागन अपने नाम के ही अनुरूप ही पारिवारिक सरोकारों को दर्शाने वाली फ़िल्म है । आपको बता दें की बँटी ने हाल ही में लंदन में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ बतौर निर्देशक दूल्हा हिंदुस्तानी की शूटिंग पूरी की है ।