THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

After the hit Bhojpuri rap song Mai Ki Goud Mein Now Presents Bihar Ke Bani In Style

भोजपुरी रैप सांग ‘माई की गोद में हिट के बाद बिहार के बानी हुआ रिलीज़,पहली बार दिखेगा नया अंदाज।

भोजपुरी में अक्सर एक ही तरह का गाना देखने और सुनने को मिलता है लेकिन भोजपुरी में पहली बार एक ऐसा रैप सॉन्ग आया है जिसे सुनकर आप कही न कही आश्चर्य जरूर होंगे.जी हाँ ‘माई की गोदी में’ रैप सॉन्ग हिट के बाद अब नया रैप सॉन्ग ” बिहार के बानी ”पिछले दिनों मुंबई में काफी धूम -धाम से रिलीज़ किया.इस गाने को गाया है हितेश्वर ने जो बेहद ही अच्छा रैप करते है और इस गाने को उन्होंने ही लिखा है.इस गाने को निर्माण के पीछे हितेश्वर ने कारण यह बताया की वे अपनी माँ और अपने जन्म भूमि को बेहद प्यार करते है वे अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनसे जुडी हुई यादे वे हमेशा अपने साथ लेकर चलते है.माई की गोद में यह गाना उन्होंने अपनी माँ को समर्पित किया है.उसी तरह हितेश्वर “बिहार के बानी “भी बिहार के सभी नव जवानों को समर्पित किया है।

  

भोजपुरी रैप सॉन्ग के जरिये हितेश्वर कुछ नयापन लेकर आ रहे है जिससे वे दर्शको का मनोरंजन करना चाहते है.ऐसे ही कई नए कांसेप्ट को लेकर हितेश्वर जल्द कई और प्रोजक्ट्स लेकर आ रहे है.बात करे या गाने से जुड़े बाकी लोगो की तो इस गाने को शुभम सिंह ने डायरेक्ट किया है जो बेहद ही खूबसूरती से दर्शाया गया है वही गाने की निर्मात्री मोशिना मल्होत्रा है.इस खूबसूरत गाने को म्यूजिक से सजाया है रीवान सिंह ने और साउंड नीरज सिंह द्वारा दिये गए है.इन गाने का प्रचार प्रसार अखिलेश सिंह द्वारा किया जा रहा है.