THE BEST OF NEWS.IN

Latest National & International News Of Entertainment, Sports, Politics & Business

Music and Trailor Launch of Film Kehta Hai Yeh Dil

कहता है ये दिल’ फ़िल्म का ट्रेलर लॉन्च

निर्माता निर्देशक आर के शर्मा की हिंदी फिल्म ‘कहता है ये दिल’ का ट्रेलर मुम्बई में कलाकारों व तकनीशियनों की उपस्थिति में लॉन्च की गई। त्रिवेणी फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फ़िल्म में रणवीर कलसी, एलिना टुटेजा और श्रावणी सहाय की मुख्य भूमिका है। फ़िल्म की एडिटिंग जगदीप सिंह देओल की है।

आर के शर्मा ने ही इस फ़िल्म की कहानी लिखी है। उन्होंने बताया कि यह एक ट्रायंगल लव स्टोरी है। मेरा मानना है कि दर्शक सिनेमाघर में दो घंटे मनोरंजन के लिए आते हैं। इसीलिए मैंने उनके मनोरंजन के हिसाब से फ़िल्म बनायी है। इस फ़िल्म का कंटेंट नया है और सभी कलाकारों ने बढ़िया अभिनय किया है। इस फ़िल्म शूटिंग 40 दिन में पूरी हुई है। इस दौरान हम सभी एक परिवार का हिस्सा बन गए थे। इसके निर्माण में मुझे सभी तकनीशियन ने बेहतर सहयोग दिया है।

      

फ़िल्म की पूरी शूटिंग इलाहाबाद और नैनीताल में की गई है। इस फ़िल्म को हमनें पूरी ईमानदारी के साथ बहुत मेहनत करके बनाई है जो दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। फ़िल्म में स्क्रिप्ट के मूड के अनुसार चार गाने रखे गए हैं। 28 फरवरी को सम्पूर्ण भारत में इस फ़िल्म के प्रदर्शन की तारीख तय की गई है।

इस फ़िल्म के बाद आर के शर्मा अपनी दूसरी फिल्म ‘पिक्चर तो बनेगी बॉस’ की शूटिंग प्रारंभ करेंगे जिसकी चार गाने रिकॉर्ड हो चुकी है।

———–संतोष साहू